नोएडा खबर

खबर सच के साथ

श्रम विभाग ने मजदूरों के रजिस्ट्रेशन के लिए लगाया कैम्प-गंगेश्वर दत्त

1 min read

 

नोएडा, 27 जुलाई।

असंगठित राज्य सामाजिक सुरक्षा बोर्ड उत्तर प्रदेश में मजदूरों के पंजीयन व योजना की जानकारी देने के लिए 27 जुलाई 2021 को मजदूर संगठन सीटू की पहल पर श्रम विभाग नोएडा द्वारा बांस बल्ली मार्केट सेक्टर- 8, 9, 10 नोएडा तिराहे पर केम्प का आयोजन किया गया।
केम्प में सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा, महासचिव रामसागर, उपाध्यक्ष पूनम देवी, श्रम विभाग के श्रम प्रवर्तन अधिकारी डॉ संजय कुमार लाल व सुरेंद्र कुमार राकेश ने योजना की जानकारी देते हुए मजदूरों को पंजीकरण करवाने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि उक्त पंजीयन के बाद कामगार को ₹500000 तक इलाज करवाने की सुविधा मिलेगी। केम्प में दर्जनों मजदूरों ने अपना पंजीकरण करवाया।

 1,276 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.