नोएडा खबर

खबर सच के साथ

जेवर एयरपोर्ट का दूसरा चरण :फलैदा और तीरथली गांव के बीच बसाए जाएंगे किसान- धीरेंद्र सिंह

1 min read

जेवर, 7 अक्टूबर।

जेवर में बनने वाले नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के द्वितीय चरण के प्रभावित ग्रामों के किसानों का विस्थापित क्षेत्र लगभग तय हो गया है। शासन से लेकर आयुक्त, जिलाधिकारी एंव यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण से कई दौर की वार्ता के बाद शुक्रवार को मुख्य कार्यपालक अधिकारी यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरणडॉ अरूण वीर सिंह के संग जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में सहमति बनी है।

जेवर में बनने वाले नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के द्वितीय चरण के भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया आरंभ होने के बाद किसानों को उचित मुआवजा व उनके विस्थापित क्षेत्र को लेकर सरकार, शासन व जिलाधिकारी तथा मुख्य कार्यपालक अधिकारी के साथ कई दौर की वार्ता के बाद आज द्वितीय चरण के प्रभावित ग्रामों के किसानों की उपस्थिति में यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के कार्यालय में मुख्य कार्यपालक अधिकारी की मौजूदगी में विस्थापित क्षेत्र पर सहमति बन गई है।
प्रभावित ग्रामों के किसानों को ग्राम फलैदा बांगर व तिरथली के मध्य बसाए जाने पर सहमति बन गई है।
इस मौके पर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने बैठक में उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि द्वितीय चरण के प्रभावित किसानों को विस्थापित क्षेत्र में सभी मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराए जाएंगी तथा जो खामियां प्रथम चरण के अधिग्रहण में रह गई थी, वह खामियां द्वितीय चरण के अधिग्रहण में न हों, ऐसी व्यवस्था की जा रही है।
जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने आगे कहा कि सरकार से लेकर शासन व आयुक्त, जिलाधिकारी एंव यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण से कई दौर की वार्ता के बाद आज मुख्य कार्यपालक अधिकारी यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के संग विस्थापित होने वाले किसानों की मौजूदगी में विस्थापित क्षेत्र पर सहमति बन गई है।
मुख्य कार्यपालक अधिकारी यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने भी किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि  आपके विस्थापन क्षेत्र को आप ही के ग्रामों के पास रखा गया है तथा आपको सभी सुविधाएं विस्थापन क्षेत्र में ही उपलब्ध कराई जायेंगी।
ज्ञात रहे कि जेवर एयरपोर्ट के द्वितीय चरण के किसानों को अधिक से अधिक मुआवजा दिलवाए जाने की मांग जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह द्वारा सरकार, शासन व प्रशासन स्तर तक निरंतर की जा रही है। इस संबंध में जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह की कई दौर की बैठक भी हो चुकी है।
इस बैठक में ग्राम कुरैव, रन्हेरा, नगला हुकम सिंह, नगला जहानु के दर्जनों किसान मौजूद रहे।

 95,266 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.