भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नोएडा स्टेडियम में किया पैदल मार्च, ओलम्पिक खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाया
1 min read
नोएडा, 29 जुलाई।
राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजयुमो तेजस्वी सूर्या व प्रदेश अध्यक्ष भाजयुमो प्रांशु दत्त द्विवेदी व क्षेत्रीय अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश सुखविंदर सोम के निर्देशन में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा चल रहे #cheer4india कार्यक्रम के निमित्त आज नोएडा महानगर के जिला संयोजक युवा मोर्चा रामनिवास यादव के कुशल नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने नोएडा स्टेडियम में पैदल चलकर ( walk) टोक्यो ओलंपिक में गए भारत से 127 खिलाड़ियों को उत्साहित करने का काम किया। युवाओं ने वंदे मातरम हिंदुस्तान जिंदाबाद भारत माता की जय, #cheer4india के नारे लगाए युवाओं में नारेबाजी करते हुए जबरदस्त उत्साह वही चेयर फॉर इंडिया के लिए अपने देश के खिलाड़ियों को जिताने के लिए बीजेपी ने एक अलग ही संदेश दिया है यह कार्यक्रम लगातार जब तक ओलंपिक खेल चलेंगे तब तक रोज अलग-अलग कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा देश भर मे करता रहेगा। आज के इस आयोजन में पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष नरेश शर्मा मंडल अध्यक्ष गोपाल गौड़ जिला संयोजक युवा मोर्चा रामनिवास यादव नवीन मिश्रा, सत्यम सिंह, हर्ष शर्मा, अंकुश चौधरी संजय चौधरी अर्पित मिश्र योगेन्द्र रावत , प्रदीप भारद्वाज मोनू जोगी, उमंग मित्तल, कुलदीप कसाना, वरुण यादव सहित आदि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
3,727 total views, 2 views today