नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा महानगर कांग्रेस ने मनाई पण्डित नेहरू की जयंती

1 min read

 

पंडित जवाहर लाल नेहरू जी को बच्चे प्यार से चाचा नेहरू के नाम से पुकारते थे : रामकुमार तंवर
नोएडा, 14 नवम्बर।

कांग्रेस जनों ने देश के पहले प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की जयंती पर सोमवार को सेक्टर -58 स्थित बिशनपुरा में नोएडा महानगर कांग्रेस कार्यालय पर नेहरू जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर के बच्चों को कॉपी किताबें व पेन बाटकर बालदिवस के रूप में पंडित जी की जयन्ती मनाई। पंडित जवाहर लाल नेहरू जी को याद करते हुए महानगर कांग्रेस अध्यक्ष रामकुमार तंवर ने कहा कि देश की आजादी के बाद नेहरू जी आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री बने।जब नेहरू जी देश के पहले प्रधानमंत्री बने तब देश में लोगों के पास कोई संसाधन नहीं था।देश की आजादी के बाद उस वक्त देश में सुई तक नहीं बनती थी, आज उस देश में आईआईटी, एम्स जैसे संसाधनों को देने का काम पंडित नेहरू जी ने किया। उन्होंने कहा कि नेहरू जी आजादी के बाद भारत के लिए जो सपना देख रहे थे, आज उस सपने को साकार करने के लिए राहुल गांधी जी देश में भारत जोड़ो यात्रा के जरिए देश के लोगों को आपस में जोड़ने का काम कर रहे हैं।कोषाध्यक्ष रामकुमार शर्मा ने कहा कि पंडित नेहरू जी ने अपना अधिकांश जीवन अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ जेल में ही व्यतीत किया। इस दौरान उन्होने जेल में कई किताबे भी लिखी।उन्होंने कहा कि देश को आजाद कराने के लिए उन्होंने महात्मा गांधी जी के साथ मिलकर अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ खुलकर आवाज उठाई जिस दौरान उन्हें कई बार जेल में रहना पड़ा। आजादी के बाद देश का प्रतिनिधित्व करने वाले पंडित नेहरू जी देश के पहले प्रधानमंत्री हुए।
उपाध्यक्ष हरेन्द्र शर्मा ने पंडित नेहरू जी के जीवन से जुड़ी बातों का वर्णन करते हुए बताया*कि पंडित नेहरू जी एक सभा में गए हुए थे उस दौरान एक महिला ने पंडित नेहरू जी जा गिरेबान पकड़कर उनसे प्रश्न पूछा कि आपने प्रधानमंत्री बनकर देश के लिए क्या किया? तब पंडित नेहरू जी ने उस महिला को बड़ी ही विनम्रता से जवाब देते हुए कहा कि आज देश के लोगों को अपने प्रधानमंत्री का गिरेबान पकड़कर प्रश्न पूछने की आजादी मिली हैं। उन्होंने कहा कि आज देश में एक ऐसी तानाशाह सरकार सत्ता में मौजूद हैं जिनसे देश का नागरिक सवाल पूछना तो दूर की बात, देश का युवा, महिलाएं, बुजुर्ग आज सरकार के खिलाफ सड़क पर अपनी आवाज भी उठाता हैं तो उन्हें इसके लिए जेल में डाल दिया जाता हैं।पीसीसी सदस्य रिज़वान चौधरी कहा कि पंडित नेहरू जी बच्चो से बेहद प्यार करते थे उनके इस प्रतिभाशाली व्यक्तित्व के कारण बच्चे उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहकर पुकारते थे।
जयंती मनाने वालो में मुख्य रूप से नोएडा महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर,कोषअध्यक्ष रामकुमार शर्मा,उपाध्यक्ष हरेन्द्र शर्मा,पीसीसी सदस्य रिज़वान चौधरी,राजकुमार प्रथम,महासचिव रूबी चौहान,अमित साह,महासचिव जितेन्द्र चौधरी,पीसीसी सदस्य सोनू प्रधान,आशाराम शर्मा, डॉक्टर वीसी शर्मा, आईसी शर्मा, चौधरी शौकीन, सुबोध शास्त्री, अमित सैनी, विक्की शर्मा, सिद्धार्थ स्वामी, गौरव गर्ग, तारेशवर त्यागी, अतिकुर रहमान सैफी, भरतलाल शर्मा, यशपाल सिंह ढिलौर, चरण सिंह, असलम सैफी, पोहित सिंह, एहतेशाम कुरैशी, राजेश सैनी, धर्मेंद्र कश्यप, इंद्रराज बांगा, सुखपाल गौतम, देवेंद्र कुमार, कुसुमलता, अब्दुल कलाम, मुकीम खान आदि लोग मौजूद रहें।

 3,355 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.