नोएडा खबर

खबर सच के साथ

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने 13 देशों को भेजा निमंत्रण

1 min read

लखनऊ, 21 नवम्बर।

उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 के लिए 13 देशों के औद्यौगिक मंत्रियों को पत्र लिखकर आने का निमंत्रण दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन करने का लक्ष्य रखा गया है।

औद्योगिक विकास मंत्री नन्दी ने यू ए ई, जापान, जर्मनी, थाईलैंड, मैक्सिको, साउथ अफ्रीका, ब्राजील, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, नीदरलैंड, बेल्जियम, कैनेडा के औद्यौगिक विकास मंत्रियों को GIS के लिए न्यौता भेजा है।

मंत्री नन्दी ने बताया कि ग्लोबल इंवेस्टर समिट उत्तर प्रदेश के औद्योगिक और आर्थिक विकास की दृष्टि से ऐतिहासिक और अभूतपूर्व साबित होगा। नन्दी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में इंडस्ट्री और इन्वेस्टमेंट के लिए बेहद अनुकूल परिस्थितियाँ हैं। हमने विभिन्न राज्यों की पालिसी का विस्तृत और व्यापक अध्ययन करने के बाद एक इंक्लूसिव और सस्टेनेबल पालिसी बनाई है।

मंत्री नन्दी ने ये भी कहा की निवेशकों का हितों का हमने विशेष ध्यान दिया है। इन्हीं बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुये विभिन्न देशों जैसे यू ए ई, जापान, जर्मनी, थाईलैंड, मैक्सिको, साउथ अफ्रीका, ब्राजील, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस इत्यादि के इंडस्ट्री मिनिस्टर्स को पत्र लिखा है और उन्हें जीआईएस के लिए सादर आमंत्रित किया है। हमें इसकी सकारात्मक प्रतिक्रियाएँ मिल रही हैं।

नन्दी ने बताया कि यह समिट भव्य एवं अविस्मरणीय होगा। यह आयोजन उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डालर इकोनामी बनाने की दिशा में एक्सिलरेट करेगा।

 8,601 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.