फोनरवा चुनाव में योगेन्द्र शर्मा पैनल के सभी पदाधिकारी जीते, एनपी सिंह पैनल हारा
1 min read
नोएडा,
फोनरवा के रविवार को हुए चुनावो में योगेंद शर्मा पैनल को भारी मतों से जीत मिली है। उनके पैनल के सभी सदस्य जीत गए। अध्यक्ष पद पर योगेन्द्र शर्मा और महासचिव के पद पर के के जैन दूसरी बार जीते हैं। योगेन्द्र शर्मा को 140 और एनपी सिंह को 76 वोट मिले। इस तरह योगेन्द्र शर्मा 64 वोटो से जीतकर दोबारा अध्यक्ष बने हैं।
चुनाव अधिकारी द्वारा घोषित परिणाम में महासचिव के पद पर के के जैन को 113 और सुखदेव शर्मा को 102 वोट मिले। के के जैन 11 वोटों से जीते हैं। कोषाध्यक्ष के पद पर अशोक कुमार मिश्रा 122 वोट और प्रदीप मिश्रा 128 वोट लेकर संयुक्त कोषाध्यक्ष बने। सीनियर वरिष्ठ उपाध्यक्ष के 4 पदों पर जे पी उप्पल को 134, ओ पी यादव को 131, राजीव गर्ग को 133 और विजय भाटी को 104 वोट मिले और चुन लिए गए।
उपाध्यक्ष के पद पर अशोक त्यागी को 117, देवेंद्र सिंह चौहान को 117, पवन यादव को 139 व योगेश शर्मा को 123 वोट मिले और जीत हासिल की।सचिव के पद पर अनिल चौहान को 128, देवेंद्र सिंह को 123, प्रदीप वोहरा को 141 और राजीव चौधरी को 124 और सचिव (कानूनी) उमाशंकर शर्मा 128 वोट लेकर निर्वाचित हुए। जॉइंट सेक्रेटरी के पद पर अंजना भागी 130, अशोक कुमार शर्मा को 122, जयपाल सिंह को 115 और सुशील यादव को 137 वोट प्राप्त हुए।
इन चुनावों में अधिकतर युवा चेहरे जीत कर आये हैं। इनके सामने अपने चुनावी एजेंडा को पूरा करने की चुनौती होगी। 2022 के विधानसभा चुनाव में अब मात्र 6 महीने का समय बचा है। ऐसे में जनता से जुड़े अहम फैसले सरकार के सामने रखना होगा।
(नोएडा खबर डॉट कॉम) की खास रिपोर्ट
4,130 total views, 2 views today