नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा शहर को नम्बर वन बनाने को फोनरवा की टीम पहुंची इंदौर, मेयर से मिले

1 min read

नोएडा, 25 नवम्बर।
फोनरवा प्रतिनिधमंडल ने शहर को स्व्च्छता में न01 बनाने हेतु स्व्च्छता में लगतार पिछले 6 वर्षों न01 बने शहर इंदौर का दौरा किया। वँहा की सफाई व्यवस्था, सरकार पब्लिक का नजरिया , कूड़े के निष्पादन, कूड़े से बनाई जा रही गैस, खाद आदि को देखा उसके बारे में जानकारी ली।
इंदौर के मेयर श्री पुष्पमित्र भार्गव से मुलाकात की और उनसे शहर के निवसियो, निगम के कर्मचारियों के योगदान के बारे में जाना। उन्होंने विस्तार से सफाई व्यवस्था कूड़े के निष्पादन एसटीपी के संचालन आदि बारे में बताया। श्री पुष्पमित्र भार्गव ने बताया कि यँहा का हर निवासी शहर से प्यार करता है, इसलिए हमारा शहर स्वच्छता में न01 है। हम हर चीज का पुनः उपयोग में लाते है, गीले कचरे से बनी गैस से आज हमारी सिटी बस का संचालन हो रहा है। जैविक खाद का प्रयोग हमारे किसान भाई कर रहे है।
फोनरवा अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा ने कहा शहर को स्वच्छता में न01 बनाने का ही लक्ष्य नही अपितु जब शहर स्वच्छ होगा तो निश्चित ही शहरवासियों की जींवनशैली में बदलाव आएगा। शहर स्वच्छ होगा तो निश्चित ही शहरवासी स्व्स्थ रहेंगे। इंदौर को स्वच्छ बनाने में सबसे ज्यादा योगदान किसी का है तो वंहा के निवसियो का, व्यापारियों का, कर्मचारियों का है। वँहा के रिहायशी इलाकों, बाजार में भी जाकर देखा तो पाया कि घरों से ही 100% कूड़ा पृथक किया जा रहा है। वँहा के कूड़े घर का लग्भग 1 घण्टे तक निरीक्षण किया वँहा भी कोई गन्दगी नही दिखी। मार्केट में देखा तो डिस्पोजल का बिल्कुल प्रयोग नही है चालान का भय नही शहर को स्वच्छ बनाने का जुनून है हर इंदौर निवासी में।
इंदौर शहर के दौरे में फोनरवा अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय भाटी, उपाध्यक्ष पवन यादव, अशोक त्यागी सलाहकार अशोक शर्मा साथ रंहे।

 4,809 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.