नोएडा खबर

खबर सच के साथ

पति से नाराज होकर तीन साल की बेटी को लेकर निकली थी महिला पंजाब में मिली

1 min read

नोएडा, 10 जनवरी।

पति से नाराज होकर घर से गयी महिला को 3 वर्षीय बच्ची सहित थाना सेक्टर 24 पुलिस ने 24 घंटे में तलाश कर पंजाब से सकुशल बरामद किया है।

पुलिस मीडिया सेल के अनुसार 8 जनवरी 2023 को श्री रविन्दर सिंह निवासी सेक्टर 22 नोएडा ने थाना सेक्टर 24 पर अपनी पत्नी व 3 वर्षीय बच्ची के गुमशुदा होने के सम्बन्ध में गुमशुदगी दर्ज करायी कि उसकी पत्नी 3 वर्षीय बेटी के साथ अपनी बहन के पास मिलने गयी थी जो कि अपनी बहन के घर नही पंहुची। सूचना पर थाना प्रभारी सेक्टर 24 द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये गुमशुदा महिला की तलाश हेतु टीमे गठित कर महिला की तलाश प्रारम्भ कर दी गयी। अथक प्रयास करते हुये 24 घंटे में उक्त महिला को गुरदासपुर पंजाब से सकुशल बरामद कर लिया गया। महिला द्वारा बताया गया कि वह अपने पति से नाराज होकर पंजाब चली गयी थी।

 4,278 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.