नोएडा खबर

खबर सच के साथ

बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री अमल खटीक का किया स्वागत

1 min read

नोएडा, 6 अगस्त।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री तेजस्वी सूर्या और उत्तर प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री प्रांशु दत्त द्विवेदी तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री सुखविंदर सोम के नेतृत्व में चलाए जा रहे चीयर फॉर इंडिया अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को नोएडा कार्यालय में नवनियुक्त प्रदेश मंत्री श्री अमल खटीक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित कर अधिक से अधिक खिलाड़ियों को इस अभियान से जोड़ने के लिए प्रेरित किया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए नोएडा महानगर जिले के महामंत्री श्री उमेश त्यागी ने कार्यकर्ताओं को पूरे जोश के साथ इस अभियान में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया, कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा नोएडा महानगर जिले के संयोजक श्री रामनिवास यादव ने सभी युवा कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक खिलाड़ियों को चीयर फॉर इंडिया अभियान से जोड़ने और प्रतिदिन किसी न किसी खेल में भाग लेने का संदेश दिया, बैठक में नवनियुक्त क्षेत्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा श्री सुनील नागर ने श्री अमल खटीक जी को इस अभियान में नोएडा के युवाओं की तरफ से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का व्रत दिया जिसके बाद संपूर्ण भाजपा कार्यालय भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से गुंजायमान हो उठा, तदुपरांत प्रदेश मंत्री भाजपा युवा मोर्चा श्री अमल खटीक ने भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा चलाए जा रहे रजिस्ट्रेशन कैम्पो का दौरा भी किया जिसमें नोएडा स्टेडियम में उन्होंने तीरंदाजी, बैडमिंटन इत्यादि खेलो में खुद भी हाथ आजमाएं और युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया, साथ में नोएडा सेक्टर 75 गोल्फ सिटी मार्केट, छिजारसी गांव तथा मामूरा गांव में चलाए जा रहे खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन कैंपों का दौरा किया और कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक खिलाड़ियों को जोड़ने के लिए प्रेरित किया॥ बैठक में अनुज शर्मा, नरेंद्र जोगी, रिंकू तोमर, लोकेश यादव, नवीन मिश्रा, सत्यम सिंह, अर्पित मिश्र, हर्ष शर्मा, प्रशांत शर्मा, वरुण यादव, मयंक सिंह, कपिल धारीवाल, बॉबी कठेरिया आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे॥

 1,883 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.