नोएडा खबर

खबर सच के साथ

ग्रेटर नोएडा में बाबरिया गैंग का 35 हजार का ईनामी लूटेरे समेत दो गिरफ्तार

1 min read

ग्रेटर नोएडा, 28 जनवरी।

थाना बीटा-2 पुलिस ने बाबरिया गिरोह का अंतर्राज्यीय चैन लुटेरा एवं 35,000 (25,000 व 10,000) रूपये का इनामी लुटेरा बाबू उर्फ जोगिंदर सहित 2 लूटेरे गिरफ्तार किये हैं उनके कब्जे से 1 मो0सा0 स्पेलण्डर, 2 तमंचे 315 बोर, 2 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद की गई हैं।

पुलिस मीडिया सेल के अनुसार 27 जनवरी 2023 को थाना बीटा-2 पुलिस द्वारा, बाबरिया गिरोह का अंतर्राज्यीय लुटेरा बाबू उर्फ जोगिन्दर पुत्र धनसिंह निवासी ग्राम खोकसा थाना झिंझाना जनपद शामली को सह-अभियुक्त विक्की पुत्र जयपाल निवासी ग्राम रामपुरा थाना झिंझाना जनपद शामली के साथ नवादा गोल चक्कर के पास अल्फा-1 से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से 2 तमंचे 315 बोर, 2 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किये गए हैं।

घटना का विवरण

अभियुक्त बाबू उर्फ जोगिन्दर बाबरिया गिरोह का अंतर्राज्यीय चैन लुटेरा है जो चैन लूटने की घटनाओं के साथ साथ अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर लूटी गयी चैनों को ठिकाने लगाने का भी काम करता है। अभियुक्त बाबू उर्फ जोगिन्दर अपने सह-अभियुक्तों के साथ मिलकर हरियाणा राज्य,दिल्ली व एनसीआर क्षेत्र में चैन स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देता है। अभियुक्त बाबू द्वारा अपने सह-अभियुक्तों के साथ मिलकर करीब दो दर्जन चैन लूट/स्नैचिंग की घटनाऐं कारित की गयी हैं जिनमें से चार घटनाऐं थाना बीटा-2 क्षेत्र में चैन स्नैचिंग/लूट आदि की कारित की हैं, जिनके सम्बन्ध में थाना बीटा-2 पर मु0अ0सं0-1010/2021, मु0अ0सं0-113/2022, अ0सं0-130/2022, अ0सं0-108/2022 धारा 392/411/120बी भादवि व मु0अ0सं0-204/2022 धारा 307/482 भादवि पंजीकृत हैं। उक्त घटनाओं में सम्मिलित सह अभियुक्तों को मार्च 2022 में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था तत्समय बाबू उपरोक्त मौके से फरार होने में सफल रहा था तभी से अभियुक्त लगातार फरार चल रहा था । अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए जनपद गौतमबुद्धनगर से 25000/- रूपये का इनाम व इसी के साथ साथ अभियुक्त द्वारा जनपद करनाल में भी चैन स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम दिया था उन घटनाओं में भी फरार चल रहा था जिस कारण जनपद करनाल हरियाणा से गिरफ्तारी हेतु 10,000/- रूपये का इनाम घोषित था।

अभियुक्तों का विवरणः

1. अभियुक्त बाबू उर्फ जोगिन्दर पुत्र धनसिंह निवासी ग्राम खोकसा थाना झिंझाना जनपद शामली
2. विक्की पुत्र जयपाल निवासी ग्राम रामपुरा थाना झिंझाना जनपद शामली

पंजीकृत अभियोग व आपराधिक इतिहास का विवरण
अभियुक्त बाबू उर्फ जोगिन्दर
1.मु0अ0सं0- 113/2022 धारा 392/411 भादवि थाना बीटा-2 ग्रे0नो0 गौतमबुद्धनगर
2.मु0अ0सं0- 130/2022 धारा 392 भादवि बीटा-2 थाना ग्रे0नो0 गौतमबुद्धनगर
3.मु0अ0सं0- 1010/2021धारा 392 भादवि थानाबीटा-2 थाना ग्रे0नो0 गौतमबुद्धनगर
4.मु0अ0सं0- 108/2022 धारा 392 भादवि थाना बीटा-2 ग्रे0नो0 गौतमबुद्धनगर
5.मु0अ0सं0- 204/2022 धारा 307/482 भादवि थाना बीटा-2 ग्रे0नो0 गौतमबुद्धनगर
6.मु0अ0सं0- 1168/2007 धारा 356/379/411/34 भादवि थाना मालवीय नगर दिल्ली
7.मु0अ0सं0- 449/2009 धारा 356/379/411/34 भादवि थाना प्रशान्त विहार दिल्ली
8.मु0अ0सं0- 230/2009 धारा 356/379/34 भादवि थाना विजय विहार दिल्ली
9.मु0अ0सं0- 158/2014 धारा 392/34 भादवि थाना लोधी कालोनी दिल्ली
10.मु0अ0सं0- 140/2014 धारा 392/34 भादवि थाना लोधी कालोनी दिल्ली
11.मु0अ0सं0- 173/2014 धारा 392/34 भादवि थाना लोधी कालोनी दिल्ली
12.मु0अ0सं0- 179/2014 धारा 393/34 भादवि थाना लोधी कालोनी दिल्ली
13.मु0अ0सं0- 194/2014 धारा 392/411/34 भादवि थाना लोधी कालोनी दिल्ली
14.मु0अ0सं0- 578/2014 धारा 392/411/34 भादवि थाना सरोजनी नगर दिल्ली
15.मु0अ0सं0- 367/2016 धारा 356/379/411/34 भादवि थाना तिलकमार्ग दिल्ली
16. मु0अ0सं0- 160/2022 धारा 379 ए भादवि थाना करनाल शहर जिला करनाल हरियाणा
17. मु0अ0सं0- 82/2022 धारा 379 ए भादवि सेक्टर 32/33 जिला करनाल हरियाणा
18. मु0अ0सं0- 463/2021 धारा 379ए भादवि थाना सेक्टर 32/33 जिला करनाल हरियाणा
19. मु0अ0सं0- 821/2021 धारा 379 ए भादवि थाना सेक्टर 32/33 जिला करनाल हरियाणा
20. मु0अ0सं0- 50/2023 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना बीटा-2 ग्रेनो गौतमबुद्धनगर बनाम बाबू व विक्की

बरामदगी का विवरण

1. 01 मो0सा0 स्पलैंडर रजि0 डीएल 5 एस ए एल 4596
2. 02 तमंचे 315 बोर,02 जिंदा कारतूस 315 बोर

 10,553 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.