नोएडा खबर

खबर सच के साथ

यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण में विकास कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्यमंत्री के सलाहकार

1 min read

यमुना सिटी, 6 फरवरी।

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी  एवं मुख्यमंत्री के फार्मा सलाहकार जी एन सिंह ने सोमवार को यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर 28 में बन रहे मेडिकल डिवाइस पार्क के निर्माण कार्यों का भौतिक निरीक्षण किया।

प्राधिकरण द्वारा सेक्टर 28 में किए जा रहे हैं निर्माण कार्यो जैसे रोड, सीवर, इंटरनल रोड, व अन्य विकास कार्य आदि की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया गया। इस निरीक्षण के दौरान डॉक्टर अरुण वीर सिंह, मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण भी उपस्थित रहे। निरीक्षण स्थल पर उपरोक्त अधिकारियों को कार्यों की प्रगति से अवगत कराने हेतु विशेष कार्याधिकारी श्री शैलेंद्र भाटिया एवं महाप्रबंधक परियोजना, श्री केके सिंह के नेतृत्व में संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
उपरोक्त दोनों सलाहकारों द्वारा नोएडा इंटरनेशनल एअरपोर्ट के निर्माण की भौतिक प्रगति का निरीक्षण भी किया गया। तथा निर्माण कार्यो पर प्रशंसा व्यक्त की गई। एअरपोर्ट की प्रगति समीक्षा के दौरान डॉक्टर अरुण वीर सिंह मुख्य कार्यकारी अधिकारी नोएडा इंटरनेशनल एअरपोर्ट लिमिटेड, श्री शैलेन्द्र भाटिया, नोडल अधिकारी नियाल एवं श्री दिनेश जामवाल, प्रोजेक्ट हेड कंस्ट्रक्शन, कॉन्सेशनायर, यमुना इंटरनेशनल एअरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड भी मौके पर उपस्थित रहे।

 8,789 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.