नोएडा खबर

खबर सच के साथ

-छाई मस्ती अंग अंग, साथ में अपनों का संग। आई होली खेलो रंग, भरे जीवन में नई उमंग।।

नोएडा, 4 मार्च।

राजस्थान कल्याण परिषद द्वारा होली मिलन समारोह शनिवार दिनाँक 3 मार्च साँय 7 बजे से 9 बजे तक सेक्टर 33  में स्थित अग्रवाल भवन में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। राजस्थान कल्याण परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं मीडिया इंचार्ज पवन शर्मा ने बताया कि होली मिलन समारोह में दिल्ली एवं नोएडा में रह रहे राजस्थान के होली की टोली रशियों के द्वारा आज के रंगा रंग कार्यक्रम की प्रस्तुतिया दी गयी जिनमें राजस्थानी लोक गीत एवं धमाल से सबका मन मोह लिया। इस रंगा रंग कार्यक्रम में संस्था के सभी पुरुष एवं महिला सदस्यों ने होली के गीतों एवं नृत्य में खूब बढ़ चढ़कर भाग लिया। ऐसा लगा जैसे राजस्थान सिमट कर नोएडा में आ गया हो। संस्था के अध्यक्ष एन के मालपानी ने आए हुए मेहमान कलाकारों का पटके पहना कर स्वागत किया तथा सभी को होली की शुभकामनाएं दी।

महासचिव जुगल किशोर भारती ने बताया कि राजस्थान में कहावत है कि होली की मस्ती बूढ़े को भी जवान बना देती है। लेकिन आज इस आधुनिक युग में यह परम्पराएं धीरे धीरे कम हो रही हैं। राजस्थानी लोग देश के जिस भी हिस्से में रहते हैं अपनी इन्ही परम्पराओं को भूलते नहीं है आने वाली पीढ़ियों को भी इन परम्पराओं की विरासत को सहेजने के लिए ऐसे कार्यक्रमों की बहुत आवश्यकता है। आज के होली मिलन कार्यक्रम में नोएडा की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के सदस्यों ने भी शिरकत की।
आज के होली मिलन में सभी सदस्यों ने एक दूसरे को चंदन का तिलक लगा कर होली की शुभकामनाएं दी एवं फूलों की होली खेली। आज के होली मिलन के सांस्कृतिक कार्यक्रम के संयोजक एवं संचालन महेन्द्र शाह एवं अरविंद बैद द्वारा किया गया। उपस्थित गणमान्य लोगों में संस्था के एल वैद, जीपी केडिया, आर पी सोनी, पवन शर्मा, विजय सोनी, विष्णु गोयल, ओ पी बंसल, डॉ नरेश शर्मा, प्रकाश इनांनी, प्रदीप बजाज, सुरेश पुरोहित, एम एम रामावत, जीवन जैन, अरविंद वैद, निशु गुप्ता, अरविंद सोनी, राजीव गुप्ता, अनिल जैन, शान्ति लाल, राजेश खंडेलवाल, देवकरण, महिला सदस्यों में मंजू केडिया, रेणु वैद, अनुराधा वैद, ललित मेहता, सुनीता शर्मा, सुमित्रा शाह, आशा मित्तल, पायल गुप्ता, पारुल माहेश्वरी, सहित काफी संख्या में सदस्यों ने शिरकत की।

 16,579 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.