वरिष्ठ पत्रकार डॉ वेद प्रताप वैदिक का निधन, अंतिम संस्कार 15 मार्च को दिल्ली में
1 min read
नई दिल्ली, 14 मार्च।
वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वेद प्रताप वैदिक का हृदय गति रूक जाने से मंगलवार की सुबह निधन हो गया। उनकी आयु 79 वर्ष थी। 15 मार्च बुधवार सुबह 9 बजे से 1 बजे तक उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए उनके निवास स्थान गुड़गांव (242, सेक्टर 55, गुड़गांव) में रखा जाएगा। अंतिम संस्कार लोधी क्रेमेटोरियम, नई दिल्ली में बुधवार, शाम 4 बजे होगा। यह जानकारी उनके परिजनों ने दी है। डॉ वेदप्रताप वैदिक ने भारतीय पत्रकारिता में अहम स्थान हासिल किया है। उन्होंने यूपीएससी में भारतीय भाषाओं को लागू करने के लिये जन आंदोलन में भागीदारी की थी। वह विदेश नीति पर खुलकर अपनी कलम के जरिये सरकार को समय समय पर मार्गदर्शन करते थे। उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया है।
2,809 total views, 2 views today