नोएडा : लिफ्ट देने के बहाने कार में बिठाकर लूटने वाले “लिफाफा गैंग” के तीन बदमाश गिरफ्तार, दिल्ली से बिहार तक हजारों को लूटा
1 min read
नोएडा, 15 मार्च।
थाना फेस-1 नोएडा पुलिस ने एनसीआर क्षेत्र, पूर्वांचल, बिहार व अन्य राज्य में लोगो को लिफ्ट देने के बहाने गाड़ी में बैठाकर व अवैध तमंचे दिखाकर और डराकर लूट करने वाले अन्तर्राज्यीय “लिफाफा गैंग” के तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 3 अवैध तमंचे .315 बोर मय 03 जिन्दा कारतूस .315 बोर, एक कार स्विफ्ट (फर्जी नम्बर प्लेट) व 02 वॉकी टॉकी मोबाइल नुमा, पीले लिफाफे व रबड़ और गोंद बरामद की गई है।
पुलिस मीडिया सेल के अनुसार 14 मार्च 2023 को थाना फेस-1 नोएडा पुलिस की टीम ने एनसीआर क्षेत्र, पूर्वांचल, बिहार व अन्य राज्य में लोगो को लिफ्ट देने के बहाने गाड़ी में बैठाकर व अवैध तमंचे दिखाकर और डराकर लूट करने वाले अन्तर्राज्यीय लिफाफा गैंग के 3 अभियुक्त 1.प्रेम सागर पुत्र किशन लाल निवासी खिचड़ीपुर, थाना कल्याणपुरी, दिल्ली 2.कमल उर्फ सोनू उर्फ अली उर्फ इन्दर पुत्र आनन्द सिंह निवासी त्रिलोकपुरी, थाना मयूर विहार फेस-1, दिल्ली 3.रोशन पुत्र पूरन मासी निवासी त्रिलोकपुर, थाना मयूर विहार फेस-1, दिल्ली को थाना क्षेत्र के शनि मंदिर सेक्टर-14ए, गौशाला के गेट के पास नोएडा से गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्तों के कब्जे से 3 अवैध तमंचे .315 बोर मय 03 जिन्दा कारतूस .315 बोर, एक कार स्विफ्ट रजि नं0 डीएल 8 सीयू 5139 (फर्जी नम्बर प्लेट) जिसका सही नम्बर डीएल 2 सीएके 2601 है, 2 वॉकी टॉकी मोबाइल नुमा, पीले लिफाफे, रबड़ और गोंद बरामद हुए है। जिसके सम्बन्ध में थाना फेस-1 पर मु0अ0सं0 144/2023 धारा 482 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। अभियुक्तों द्वारा गोरखपुर में भी एयरपोर्ट पर इसी तरह एक व्यक्ति को कार में बैठाकर घटना कारित की गयी थी, जिसके सम्बन्ध में दिनांक 24.02.23 को थाना कैन्ट गोरखपुर पर मु0अ0सं0 146/23 धारा 379/420 भादवि पंजीकृत है।
अपराध करने का तरीकाः
पुलिस के अनुसार सभी अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी है, जो लोगों को लिफ्ट देने के बहाने अपनी कार में बैठा लेते है एवं स्वंय को पुलिस व क्राईम ब्रांच का अधिकारी बताकर अपने पास रखे लिफाफो में उनसे पैसे, आभूषण, एटीएम सभी सामान को रखवा लेते है। अपने पास रखे वॉकी/टॉकी मोबाइल नुमा से पुलिस के आरटी सेट की रिकोर्ड की हुई आवाज को पकड़े हुये व्यक्ति को सुनाते है जिससे उस व्यक्ति को यह विश्वास हो जाये कि ये लोग पुलिस की क्राईम ब्रान्च के अधिकारी है। यदि कोई व्यक्ति विरोध करता है तो अवैध तमंचे से उसको भयभीत करके रूपये व सामान लूट कर दूर सुनसान जगह पर उतार देते है। सभी अभियुक्त-पूरे एनसीआर क्षेत्र, पूर्वांचल, बिहार, गोरखपुर, बलिया, लखनऊ व अन्य राज्यो में भी उक्त घटनाये कारित करते है। अब तक इनके द्वारा हजारों घटनाओ को अंजाम दिया जा चुका है। उक्त अभियुक्त इसी तरह की घटना कारित करने नोएडा आये थे, जिन्हे थाना फेस-1 पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। जिनका गैंग लीडर गिरफ्तार अभियुक्त कमल उर्फ सोनू उर्फ अली उर्फ इन्दर उपरोक्त है जो इस गैंग को संचालित करता है।
अभियुक्तों का विवरणः
1.प्रेम सागर पुत्र किशन लाल निवासी खिचड़ीपुर, थाना कल्याणपुरी, दिल्ली।
2.कमल उर्फ सोनू उर्फ अली उर्फ इन्दर पुत्र आनन्द सिंह निवासी त्रिलोकपुरी, थाना मयूर विहार फेस-1, दिल्ली।
3.रोशन पुत्र पूरन मासी निवासी त्रिलोकपुर, थाना मयूर विहार फेस-1, दिल्ली।
पंजीकृत अभियोग/आपराधिक इतिहास का विवरणः
अभियुक्त कमल उर्फ सोनू उर्फ अली उर्फ इन्दर
1.मु0अ0सं0 144/2023 धारा 482 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना फेस-1, गौतमबुद्धनगर।
2.मु0अ0सं0 146/23 धारा 379/420 भादवि थाना कैन्ट जनपद गोरखपुर।
3.मु0अ0सं0 33/11 धारा 341/34/506 भादवि थाना मयूर विहार, दिल्ली।
4.मु0अ0सं0 204/11 धारा 279/337/304ए भादवि थाना मंडावली, दिल्ली।
5.मु0अ0सं0 283/12 धारा 354 भादवि थाना पांडव नगर, दिल्ली।
6.मु0अ0सं0 133/14 धारा 394/397/411/34 भादवि थाना दरियागंज, दिल्ली।
7.मु0अ0सं0 433/16 धारा 392/365/411/34 भादवि थाना तिमारपुर, दिल्ली।
8.मु0अ0सं0 1594/17 धारा 392/397/34 भादवि क्राइम ब्रान्च, दिल्ली।
9.मु0अ0सं0 211/19 धारा 420/411/120बी/34 भादवि थाना कमला मार्किट, दिल्ली।
10.मु0अ0सं0 474/20 धारा 392/34 भादवि थाना दिल्ली कैन्ट, दिल्ली।
11.मु0अ0सं0 257/20 धारा 392/397/34 भादवि थाना मयूर विहार, दिल्ली।
12.मु0अ0सं0 580/20 धारा 420/34 भादवि थाना आर.के.पुरम, दिल्ली।
13.मु0अ0सं0 921/18 धारा 392/411 भादवि थाना सिविल लाईन, जिला रामपुर।
अभियुक्त रोशन
1.मुअ0सं0 144/2023 धारा 482 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना फेस-1, गौतमबुद्धनगर।
2.मु0अ0सं0 146/23 धारा 379/420 भादवि थाना कैन्ट, जनपद गोरखपुर।
3.मु0अ0सं0 602/2002 धारा 411/34 भादवि थाना जहाँगीरपुरी, दिल्ली।
4.मु0अ0सं0 279/2002 धारा 379/411 भादवि थाना पांडव नगर, दिल्ली।
5.मु0अ0सं0 284/2002 धारा 411 भादवि थाना पांडव नगर, दिल्ली।
6.मु0अ0सं0 79/2002 धारा 379 भादवि मयूर विहार, दिल्ली।
7.मु0अ0सं0 73/2004 धारा 25/54/59 आर्म्स एक्ट थाना प्रीत विहार, दिल्ली।
8.मु0अ0सं0 40/2004 धारा 307/452/34 भादवि थाना मयूर विहार, दिल्ली।
9.मु0अ0सं0 94/2005 धारा 25/54/59 आर्म्स एक्ट थाना मयूर विहार, दिल्ली।
10.मु0अ0सं0 08/2010 धारा 302/341 भादवि थाना मयूर विहार, दिल्ली।
11.मु0अ0सं0 175/2012 धारा 394/411/120बी भादवि व 25/27 आर्म्स एक्ट थाना करोलबाग, दिल्ली।
12.मु0अ0स0 94/2012 धारा 356/379/411/120बी/34 भादवि थाना करोलबाग, दिल्ली।
13.मु0अ0सं0 51/2014 धारा 12/9/55 जी. अधि0 थाना मयूर विहार, दिल्ली।
अभियुक्त प्रेम सागर
1.मुअ0सं0 144/2023 धारा 482 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना फेस-1 गौतमबुद्धनगर।
2.मु0अ0सं0 146/23 धारा 379/420 भादवि थाना कैन्ट, जनपद गोरखपुर।
बरामदगी का विवरणः
1.03 अवैध तमंचे .315 बोर मय 03 जिन्दा कारतूस .315 बोर।
2.एक कार स्विफ्ट रजि नं0 डीएल 8 सीयू 5139 (फर्जी नम्बर प्लेट) जिसका सही नम्बर डीएल 2 सीएके 2601 है।
3.02 वॉकी टॉकी मोबाइल नुमा, पीले लिफाफे व रबड़ और गोंद
4,024 total views, 2 views today