नोएडा : लाइसेंसी पिस्टल से की थी हवाई फायरिंग, गिरफ्तार
1 min read
नोएडा, 16 मार्च.
थाना फेस 3 पुलिस ने अपनी लाईसेसी पिस्टल से हवा मे लहराते हुये फायरिंग करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक लाईसेसी पिस्टल, मैगजीन 2 खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।
पुलिस मीडिया सेल के अनुसार 16 मार्च 2023 को थाना फेस 3 पुलिस ने एक युवक यशू सिंह पुत्र धर्मराज सिंह नि0 ग्राम मचकोली थाना कोतवाली देहात जनपद बुलन्दशहर हाल पता फ्लैट न0 39ए कंचनजंगा अपार्टमेंट सैक्टर 53 थाना सेक्टर 49 जनपद गौमतबुद्धनगर उम्र करीब 35 वर्ष को ग्राम बसई के ठेके के पास से गिरफ्तार किया गया है। जिसके द्वारा अपनी लाईसेंसी पिस्टल से लहराते हुये हवाई फायरिंग की गयी थी। अभियुक्त के कब्जे से एक लाईसेसी पिस्टल मय मैगजीन मय 02 खोखा कारतूस मय एक जिंदा कारतूस बरामद किये गये है। अभि0 के लाईसेसी पिस्टल को जब्त करते हुये लाईसेंस निरस्त करने के सम्बन्ध मे रिपोर्ट भेजी जा रही है।
3,599 total views, 2 views today