नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा में नई पहल और नारी प्रगतिशील फाउंडेशन ने नौ मातृ शक्ति का किया सम्मान, सजी कवयित्रियों की काव्य संध्या

1 min read

नोएडा, 27 मार्च।

नई पहल एवं नारी प्रगति सोशल फ़ाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित मातृशक्ति सम्मान एवं कवयित्री सम्मेलन नोएडा के महत्वपूर्ण सामाजिक कार्यकर्ताओं,पत्रकारों,और अधिकारियों और कविता प्रेमियों की सक्रिय उपस्थितियों में सम्पन्न हुआ। इसमे नौ मातृ शक्ति का सम्मान किया गया। इसके साथ ही एक ऐसा कवि सम्मेलन हुआ जिसमें सिर्फ कवयित्री के रूप में तीन महिलाएं थी। खास बात यह थी कि मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष एवं नोएडा की पूर्व विधायक श्रीमती विमला बाथम जी ने पूरे समय तक उपस्थित रहकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ायी।

नवरात्रि के अवसर पर नई पहल और नारी प्रगति सोशल फ़ाउंडेशन द्वारा सम्मानित 9 मातृशक्ति में डॉ अंजलि भट्टाचार्या,अंजलि सचदेवा,डॉ छाया जैन,डॉ कल्पना भूषण ,नीलम भागी,राजेश्वरी त्यागराजन ,डॉ रेखा शर्मा,शैल माथुर जी एवं विमलेश शर्मा जी का नाम उल्लेखनीय है। शैक्षिक कार्यों में उल्लेखनीय कार्य हेतु राजकीय स्नातकोत्तर विद्यालय नोएडा की प्रधानाचार्या डॉ मँजू शर्मा जी का विशेष सम्मान किया गया। कवयित्री सम्मेलन में श्रीमती इंदू शर्मा ,अंजलि शिशौदिया एवं श्रुति सक्सेना ने काव्य-पाठ किया। नई पहल की पहल के अंतर्गत इन आमंत्रित कवियों के साथ-साथ विद्यालय के कई होनहार नवोदित कवयित्रियों ने भी काव्य-पाठ किया जिनमें ख़ुशबू,संजना,सायदा जैसे नाम प्रमुख हैं। नारी प्रगति सोशल फ़ाउंडेशन के संरक्षक सौरभ त्यागी जी ने भी खूबसूरत पाठ किया। इस कार्यक्रम के आयोजन में नई पहल संस्था से एस सी मिश्रा ,विनोद शर्मा ,विनोद पाण्डेय,कुलदीप बरतरिया एवं नारी प्रगति सोशल फ़ाउंडेशन से मीनाक्षी त्यागी ,वनिता वट सहित पूरी टीम का योगदान रहा l

कार्यक्रम में नोएडा के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे जिसमें सर्वश्री नोएडा लोकमंच महासचिव महेश सक्सेना ,नवरत्न अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव,टेन न्यूज़ चेयरमैन गजानन माली ,फ़ोनरवा अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा ,वरिष्ठ समाजसेवी त्रिलोक शर्मा,नोवेरा अध्यक्ष रंजन तोमर ,प्रिंस शर्मा ,गिरीश मिश्रा,लोकेंद्र त्रिपाठी,डॉ हरीश त्रिपाठी,डॉ ज्योति त्रिपाठी, मुकुल बाजपेयी , कमल पांडेय, अभय पांडेय ,दिनेश सिंह ,कमांडर खुराल ,आलोक जी ,अशोक जी सहित और भी कई उल्लेखनीय नाम उपस्थित रहें।

 9,708 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.