नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से फ़िल्म सिटी तक 14.6 किलोमीटर तक तैयार होगी पीआरटी की डीपीआर

1 min read

यमुना सिटी, 3 मई।

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अंतर्गत फिल्म सिटी से नॉएडा इन्टरनेशनल एयरपोर्ट तक 14.6 किलोमीटर लंबे मार्ग की PRT परियोजना के सम्बन्ध में बुधवार को प्रजेंटेशन किया गया।

यमुना एक्सप्रेस वे औधोगिक विकास प्राधिकरण के सीईओ डॉ अरूण वीर सिंह ने बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत सैक्टर-21 में प्रस्तावित फिल्म सिटी से नॉएडा इन्टरनेशनल एयरपोर्ट तक Personalized Rapid Transit (PRT ) की फिजिविल्टी स्टडी व DPR तैयार कराये जाने का कार्य इंण्डियन पोर्ट रेल एंड रोपवे कारपोरेशन लिमिटेड (भारत सरकार के पत्तनपोत परिवहन जलमार्ग मंत्रालय के अधीन संयुक्त उद्यम ) द्वारा किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत नौएडा इन्टरनेशनल एयरपोर्ट से प्रस्तावित अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म सिटी तक Green, Clean, Efficient & Sustainable Public Transport उपलब्ध कराने के उद्देश्य से Personalized Rapid Transit (PRT) के विकास के लिये मुख्य कार्यपालक अधिकारी के समक्ष संस्था इंण्डियन पोर्ट रेल एंड रोपवे कारॅपोरेशन लिमिटेड के प्रतिनिधियों ने प्रस्तुतीकरण किया।

इस परियोजना के अनुसार  PRT Corridor नॉएडा इन्टरनेशनल एयरपोर्ट से शुरू होकर 14.6 किलोमीटर लम्बाई व कुल 12 स्टेशन के साथ सैक्टर-29 (Handicraft Park, MSME Park, Apparel Park) सैक्टर-32 (Industrial Units) सैक्टर-33 (Toy Park & Industrial Unit) से होते हुये सैक्टर-21 में प्रस्तावित अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म सिटी तक प्रस्तावित है।

उल्लेखनीय है कि PRT परियोजना का विकास PPP Mode पर किया जाना है। संस्था द्वारा प्रस्तुत डी०पी०आर को उत्तर प्रदेश शासन स्तर की Bid Evaluation Committee के समक्ष प्रस्तुत किया गया था, जिसपर Bid Evaluation Committee द्वारा लंदन, आबुधाबी व साउथ कोरिया में पूर्व से संचलित PRT परियोजनाओं का अध्ययन करते हुये DPR उपलब्ध कराने हेतु संस्था को निर्देशित किया गया था। संस्था द्वारा बुधवार को मुख्य कार्यपालक अधिकारी के समक्ष प्रस्तुतीकरण किया गया, जिसमें संस्था द्वारा विश्व के विभिन्न शहरों में प्रस्तावित व संचलित कुल 18 PRT परियोजनाओं का तुलनात्मक विवरण प्रस्तुत किया गया। जिसमें से 5 PRT परियोजनाऐं संचालित है। जिनके नाम निम्नवत है:-

1) Morgantown, USA 2) Heathrow Aorport, Landon, UK

3) Masdar City, UAE

4) Suncheon, South Korea

5) Tianfu Airport, Chengdu China

5. साथ ही संस्था द्वारा आबुधाबी, साउथ कोरिया व लंदन में संचलित PRT परियोजनाओं का विस्तृत तुलनात्मक विवरण भी प्रस्तुत किया गया। मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा संस्था को निर्देशित किया कि प्रस्तुत परियोजना उत्तर प्रदेश शासन स्तर की महत्वपूर्ण परियोजना है। अतः संस्था PRT परियोजना की DPR, Bid Document (Concession Agreemnt & RFP Document) सहित शीघ्र उपलब्ध कराये जिससे कि DPR व Bid Document को शासन स्तर की Bid Evaluation Committee के समक्ष प्रस्तुत किया जा सके। ताकि प्राधिकरण क्षेत्र में विश्व स्तर की PRT परियोजना का विकास सम्भव हो सके।

 6,074 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.