बीजेपी गौतमबुद्धनगर जिला अध्यक्ष ने बिसरख मण्डल के जरिये ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सक्रियता बढ़ाई
1 min read
ग्रेटर नोएडा, 14 अगस्त।
भारतीय जनता पार्टी जिला गौतमबुद्ध नगर जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने आज बिसरख मंडल अध्यक्ष रवि भदौरिया के साथ ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर 3, चेरी कॉउंटी और गौर सिटी के 10th एवेन्यू में आज कार्यकर्ताओं सहित बैठक की।
पूर्व जिला उपाध्यक्ष चन्द्रवीर नागर, बिसरख ब्लॉक प्रमुख पुत्र अजमेंद्र नागर, इन बैठकों में जिलाध्यक्ष भाटी के साथ रहे।
आज तीनो बैठक में करीब 50 से ज्यादा नए कार्यकर्ताओं को संगठन में जोड़कर जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने आगामी विधानसभा चुनावों हेतु भाजपा की ओर ग्रेटर नोएडा वेस्ट में संगठन की मजबूती की ओर एक कदम और बढ़ा दिया।
मंडल अध्यक्ष रवि भदौरिया ने बताया कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट में भाजपा के कार्यकर्ताओं की फौज आने वाले चुनावों में पार्टी को एकतरफा विजय की स्थिति में पहुंचायेगी। जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को चुनावों के लिए तैयार रहने को कहा और मोदी जी योगी जी के जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को जनता तक पहुंचाने के लिए कहा।
बैठक में बिसरख मंडल उपाध्यक्ष दिनेश बेनीवाल, देवराज नागर, मंत्री कपिल भाटी, जगन सिंह कपासिया, कुणाल शर्मा, राज नागर, पंकज कसाना, कपिल तोमर, इंद्रजीत भाटी, देवराज तिवारी, संदीप तिवारी, भानु प्रताप सिंह, आशुतोष सिंह, जगवीर सिंह तेवतिया, हिमांशु तिवारी, संगीता तिवारी, सुजीत शर्मा, वीडी शर्मा, आईडी अग्रवाल, आदि रहे।
7,702 total views, 2 views today