स्वतंत्रता दिवस पर कमिश्नर आलोक सिंह जिले के 12 पुलिस अफसर व कर्मियों को करेंगे सम्मानित
1 min read-गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह को राष्ट्रपति पदक
-श्री अनिल कुमार थानाध्यक्ष थाना सेक्टर 58 गौतमबुद्धनगर को माननीय गृह मंत्री भारत सरकार द्वारा उत्कृष्ट विवेचना के लिये पदक
-श्री गया शंकर शर्मा निरीक्षक परिवहन को सराहनीय सेवा के लिये पुलिस पदक
गौतमबुद्धनगर, 15 अगस्त ।
देश में 75 वी स्वतंत्रता दिवस वर्षगांठ के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाईन्स पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के परेड ग्राउन्ड पर पुलिस आयुक्त आलोक सिंह द्वारा पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश की तरफ से सराहनीय/साहसिक कार्य करने वाले अधिकारियो/कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र/प्रशंसा चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर द्वारा द्वारा निम्न अधिकारी एवं कर्मचारिगणो को पदक एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जायेगा।
प्लेटिनम,गोल्ड एवं सिल्वर प्रशंसा चिन्ह-
1 . श्री लव कुमार अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था को प्लेटिनम अवार्ड,
2 . श्री पी पी सिंह सहायक पुलिस आयुक्त गोल्ड मेडल से से सम्मानित किया गया
3 श्रीमती वृंदा शुक्ला पुलिस उपायुक्त महिला एवं बाल सुरक्षा सिल्वर पदक
4 . कुं० अनीता चौहान निरीक्षक सिल्वर पदक
5 . उपनिरीक्षक अनिल कुमार सिल्वर पदक
सेवा अभिलेख के आधार पर उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह-
1.उपनिरीक्षक (नागरिक) श्री देवेंद्र सिंह
2. मुख्य आरक्षी (चालक) श्री महिपाल सिंह
3. है०का० एपी श्री रणवीर सिंह
शौर्य के आधार पर उत्कृष्ट सेवा सम्मान –
1. श्री शावेज खान नि0 ना0पु0
2. श्री विवेक त्रिवेदी निरीक्षक
(नोएडा खबर डॉट कॉम न्यूज़ ब्यूरो )
1,740 total views, 2 views today