नोएडा खबर

खबर सच के साथ

गर्व : पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने आरक्षी प्रियंका अरोड़ा को 25 हजार रुपये देकर किया सम्मानित

1 min read

गौतमबुद्धनगर, 11 मई।

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने जिला अलीगढ़ में आयोजित 71वी उत्तर प्रदेश पुलिस टेबिल टेनिस महिला प्रतियोगिता 2023 में प्रथम स्थान प्राप्त कर कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर का नाम रोशन करने वाली महिला आरक्षी प्रियंका अरोड़ा को 25,000 रूपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

पुलिस मीडिया सेल के अनुसार दिनांक 03.05.2023 से 04.05.2023 को 71वी उत्तर प्रदेश पुलिस टेबिल टेनिस महिला प्रतियोगिता 2023 जनपद अलीगढ़ पुलिस लाईन्स में आयोजित हुई, जिसमें महिला आरक्षी प्रियंका अरोड़ा वर्तमान नियुक्ति रिजर्व पुलिस लाईन्स, गौतमबुद्धनगर द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए singal प्रतियोगिता में प्रथम स्थान, ऑपन डबल में द्वितीय स्थान एवं मिक्स डबल में तृतीय स्थान प्राप्त कर कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर का नाम रोशन कर गौरवान्वित किया।

महिला आरक्षी प्रियंका अरोड़ा के उत्कृष्ट प्रर्दशन के दृष्टिगत पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह द्वारा उत्साहवर्धन हेतु प्रशस्ति प्रत्र देकर उनकी प्रशंसा करते हुए 25,000 रूपये के नगद पुरस्कार से पुरूस्कृत किया।

 34,320 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.