नोएडा खबर

खबर सच के साथ

गौतमबुद्धनगर पहुंची खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी 2022 की मशाल, मंगलवार को निकलेगी मशाल रैली

1 min read

-खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स को लेकर जन जागरूकता के उद्देश्य से लखनऊ से हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई मशाल रैली पहुंची गौतम बुद्ध नगर

-गौतम बुद्ध नगर में पहुंचने पर मशाल रैली का मुख्य विकास अधिकारी द्वारा किया गया भव्य स्वागत

-मशाल रैली आज जनपद में करेगी रात्रि प्रवास, जनपद में कल निकाली जाएगी मशाल रैली

गौतमबुद्धनगर, 15 मई।

उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशा के अनुरूप एवं डीएम मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में गौतम बुद्ध नगर में 25 मई से 3 जून तक खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 का गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय एवं शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम में भव्य आयोजन किया जाएगा। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जन सामान्य को जागरूक करने के उद्देश्य से विगत 5 मई को माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा लखनऊ से मशाल रैली को प्रदेश के सभी जनपदों में जाने के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया था, जो कि आज गाजियाबाद से जनपद गौतम बुद्ध नगर में सरोवर पोर्टिको गौर सिटी ग्रेटर नोएडा पहुंची, जहां पर मशाल रैली का मुख्य विकास अधिकारी गौतम बुद्ध नगर विनय कुमार तिवारी के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। मसाल रैली के स्वागत अवसर पर एसीपी बिसरख उमेश चंद्र पांडे, नगर मजिस्ट्रेट ग्रेटर नोएडा धर्मेंद्र सिंह, उप जिला क्रीड़ा अधिकारी अनीता नागर एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। जनपद में पहुंची मशाल रैली 15 मई की रात्रि सरोवर पोर्टिको गौर सिटी ग्रेटर नोएडा वेस्ट में प्रवास करेगी एवं 16 मई की सुबह 7:00 से सरोवर पोर्टिको गौर सिटी स्टेडियम में भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी खिलाड़ी मशाल लेकर दौड़ेगें। मशाल रैली दौड़ गौर सिटी से शुरू होकर लोटस वैली स्कूल, सर्वोत्तम स्कूल, डीपीएस वर्ल्ड स्कूल, भारत राम ग्लोबल स्कूल होते हुए विजय सिंह पथिक स्टेडियम में समापन किया जाएगा, उसके बाद मशाल रैली दिल्ली गेट बुलंदशहर के लिए प्रस्थान करेगी।

 6,236 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.