नोएडा खबर

खबर सच के साथ

ग्रेटर नोएडा : हैबतपुर के तालाब में मिले महिला के शव की पहचान हुई, हत्या में प्रेमी गिरफ्तार

1 min read

ग्रेटर नोएडा, 21 मई।

थाना बिसरख पुलिस ने थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम हैबतपुर में तालाब में मिले अज्ञात महिला के शव की शिनाख्त कर ली है और इस घटना का अनावरण करते हुऐ महिला के प्रेमी को गिरफ्तार किया है।

डीसीपी सेंट्रल नोएडा रामबदन सिंह ने बताया कि 18 मई 2023 को बिसरख थाना क्षेत्र ग्राम हैबतपुर के तालाब में एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ था । पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्यवाही के दौरान अज्ञात शव की शिनाख्त साईबा उम्र 35 वर्ष पत्नी जितेन्द्र थाना बिसरख गौतमबुद्ध नगर के रुप में हुई थी। मृतका के भाई शकील पुत्र हनीफ द्वारा थाना बिसरख पर अपनी बहन की हत्या प्रेमी जितेन्द्र भाटी के द्वारा कर देने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 0397/2023 धारा 302/201 भा0द0वि0 पंजीकृत कराया गया। विवेचना के दौरान रविवार 21-05-2023 को अभियुक्त जितेन्द्र भाटी पुत्र सुरेन्द्र भाटी निवासी कैमराला थाना दादरी गौतमबुद्धनगर हाल पता – मकान महेन्द्र किराये पर कमरा नया हैबतपुर थाना बिसरख गौतमबुद्ध नगर को लोकल इंटेलिजेंस तथा गोपनीय सूचना के आधार पर गौर सिटी चौक से गिरफ्तार किया गया।
पुछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मैं व मृतका साईबा दोनो ही इन्सटाग्राम के माध्यम से नवम्बर 2022 में सम्पर्क हुआ था तथा दोनो ही शादी करना चाहते थे व हैबतपुर में लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। मृतका की उम्र 35 वर्ष थी व गिरफ्तार अभियुक्त जितेन्द्र की उम्र 22 वर्ष है दोनो की उम्र में 10-12 वर्ष का अन्तर था तथा मृतका साईबा अभियुक्त जितेन्द्र से शादी को लेकर आये दिन लडती झगडती रहती थी। दिनांक 15/16-05-2023 की रात्री को दोनो ने मिलकर शराब पी ओर शराब के नशे में दोनो में शादी करने को लेकर झगडा हुआ ओर अभियुक्त द्वारा घरेलू चाकू से महिला के हाथों की नसों को काट दिया जिससे महिला की मृत्यु हो गयी। अभियुक्त द्वारा महिला के शव को ग्राम हैबतपुर के तालाब में छुपाने के उद्देश्य से फैंक दिया गया था जो दिनांक 18-05-2023 को दिन में बरामद हुआ था। अभियुक्त जितेन्द्र की निशादेही पर किराये के कमरे ग्राम हैबतपुर से एक घरेलू चाकू व शराब के खाली पव्वे व खाली अद्धे कुल 05 व आधार कार्ड व अभियुक्त का मोबाईल फोन आदि बरामद हुआ है।

 5,360 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.