नोएडा खबर

खबर सच के साथ

गौतमबुद्धनगर : 25 हजार और 10 हजार के दो शातिर लूटेरे गिरफ्तार

1 min read

नोएडा, 25 मई।

थाना बीटा-2 पुलिस ने फरार चल रहे 25,000 के इनामी सागर व 10,000 रूपये के इनामी विक्की आदि शातिर किस्म के दो लूटेरों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से अवैध हथियार बरामद किया गया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 24 मई 2023 को थाना बीटा-2 पुलिस द्वारा बीट पुलिसिंग, लोकल इंटेलिजेंस व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के माध्यम से महत्वपूर्ण सूचना एकत्र करते हुए फरार चल रहे इनामी व शातिर किस्म के अभियुक्त 1.सागर पुत्र स्व0 सुरेश को मण्डोली दिल्ली के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त सागर से की गयी पूछताछ व गोपनीय सूचना के आधार पर 25 मई 2023 को सह-अभियुक्त विक्की पुत्र हेतराम को 1 अवैध तमंचा व दो जिंदा कारतूस .315 बोर के साथ पी-3 गोल चक्कर, थाना क्षेत्र बीटा-2 से गिरफ्तार किया गया है।

घटना का विवरणः

पुलिस के अनुसार दोनों अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी है, जो कि लूट, घरों में चोरी, वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर अवैध धन अर्जित करते है। अभियुक्तों के विरूद्ध दिल्ली, एनसीआर, नोएडा, ग्रेटर नोएडा व मथुरा में लगभग दो दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं। अभियुक्तों द्वारा वर्ष 2020 में चूहडपुर अंडरपास से एक व्यक्ति को गाड़ी में बैठाकर चोरी से एक व्यक्ति के बैग से 69,000 रूपये निकाल लिये थे। वर्ष 2021 में एक व्यक्ति के बैग से 1,11,700 रूपये व एक मोबाइल फोन एम0आई0 नोट-8 व दो ए0टी0एम0 कार्ड भी षडयंत्र कर चोरी करके ए0.टी0एम0 कार्डों के माध्यम से 1,40,000 रूपये निकाल लिये थे जिसके सम्बन्ध में थाना बीटा-2 पुलिस द्वारा इनके सह-अभियुक्तों को वर्ष 2021 में दौराने मुठभेड़ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था जिसमें विक्की व सागर उपरोक्त मौके से फरार हो गये थे। तभी से पुलिस द्वारा अभियुक्तों की तलाश के प्रयास किये जा रहे थे। अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियुक्त विक्की पर 25,000 रूपये व अभियुक्त सागर पर 10,000 रूपये का इनाम घोषित था।

अभियुक्तों का विवरणः

1.सागर पुत्र स्व0 सुरेश निवासी ग्राम 12/214, त्रिलोकपुरी, दिल्ली थाना कल्याणपुरी, जिला पूर्वी दिल्ली।
2.विक्की पुत्र हेतराम निवासी 26/27, डिफेंस कॉलोनी, भोपुरा, थाना शाहिबाबाद, जिला गाजियाबाद।

आपराधिक इतिहास का विवरणः

अभियुक्त सागर

1.मु0अ0सं0 154/21 धारा 392/411/120बी भादवि थाना बीटा-2, गौतमबुद्धनगर।
2.मु0अ0स0 704/20 धारा 379/411 भादवि थाना बीटा-2, गौतमबुद्धनगर।
3.मु0अ0सं0 163/21 धारा 147/148/149/307 भादवि थाना बीटा-2, गौतमबुद्धनगर।
4.मु0अ0सं0 24/12 धारा 356/379/411/34 भादवि दिल्ली।
5.मु0अ0सं0 136/12 धारा 457/380/411/34 भादवि दिल्ली।
6.मु0अ0सं0 307/12 धारा 380/411/34 भादवि दिल्ली।
7.मु0अ0सं0 306/12 धारा 380/411/34 भादवि दिल्ली।
8.मु0अ0सं0 188/12 धारा 380/411/34 भादवि दिल्ली।
9.मु0अ0सं0 305/13 धारा 382/34 भादवि दिल्ली।
10.मु0अ0सं0 307/12 धारा 380/411/34 भादवि दिल्ली।
11.मु0अ0सं0 178/14 धारा 308/394/452/34 भादवि दिल्ली।
12.मु0अ0सं0 299/10 धारा 323/341/34 भादवि दिल्ली।
13.मु0अ0सं0 797/14 धारा 457/380/411/34 भादवि दिल्ली।
14.मु0अ0सं0 1594/17 धारा 392/397/347 भादवि थाना राजौरी गार्डन, दिल्ली।
15.मु0अ0सं0 375/19 धारा 25/54/59ए ए.एक्ट व 411 भादवि थाना आनंद विहार, दिल्ली।
16.मु0अ0सं0 146/19 धारा 394/411/34 भादवि थाना आनंद विहार, दिल्ली।
17.मु0अ0सं0 28177/19 धारा 379 भादवि थाना गांधीनगर, दिल्ली।
18.मु0अ0सं0-1819/2018 धारा 379/411/427 भादवि थाना सेक्टर-20, गौतमबुद्धनगर।
19.मु0अ0सं0-1820/2018 धारा 307/504 भादवि थाना सेक्टर-20, गौतमबुद्धनगर।
20.मु0अ0सं0-1821/2018 धारा 420/414 भादवि थाना सेक्टर-20, गौतमबुद्धनगर।
21.मु0अ0सं0-1822/2018 धारा 420 भादवि थाना सेक्टर-20, गौतमबुद्धनगर।
22.मु0अ0सं0-1824/2018 धारा 25/27 ए.एक्ट थाना सेक्टर-20, गौतमबुद्धनगर।
23.मु0अ0सं0-152/2022 धारा 411/420 भादवि थाना कोतवाली जिला मथुरा।
24.मु0अ0सं0-79/2022 धारा 392/411/427 भादवि थाना फरह, जिला मथुरा।
25. मु0अ0सं0-172/2022 धारा 21/22 एनडीपीएस एक्ट थाना फरह, जिला मथुरा।

अभियुक्त विक्की

1.मु0अ0सं0-704/2020 धारा 379/411 भादवि थाना थाना बीटा-2, गौतमबुद्धनगर।
2.मु0अ0सं0-154/2021 धारा 392/411 भादवि थाना थाना बीटा-2, गौतमबुद्धनगर।
3.मु0अ0सं0-1819/2018 धारा 379/411/427 भादवि थाना सेक्टर-20, गौतमबुद्धनगर।
4.मु0अ0सं0-1820/2018 धारा 307/504 भादवि थाना सेक्टर-20, गौतमबुद्धनगर।
5.मु0अ0सं0-1821/2018 धारा 420/414 भादवि थाना सेक्टर-20, गौतमबुद्धनगर।
6.मु0अ0सं0-1822/2018 धारा 420 भादवि थाना सेक्टर-20, गौतमबुद्धनगर।
7.मु0अ0सं0-1824/2018 धारा 25/27 ए.एक्ट थाना सेक्टर-20, गौतमबुद्धनगर।
8.मु0अ0सं0 163/21 धारा 147/148/149/307 भादवि थाना बीटा-2, गौतमबुद्धनगर।
9.मु0अ0सं0-273/2023 धारा 3/25 ए.एक्ट थाना बीटा-2, गौतमबुद्धनगर।

 4,125 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.