यूपी पुलिस में खिलाड़ियों की बल्ले-बल्ले,534 का हुआ सेलेक्शन
1 min read
लखनऊ, 26 मई।
उत्तर प्रदेश पुलिस ने खिलाड़ियों के लिए भर्ती का परिणाम जारी कर दिया है। खिलाड़ियों के लिए भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी करने से एक दिन पहले ही महत्वपूर्ण बात कही थी।
वर्ष 2022 में 553 पदों पर खिलाड़ियों के लिए भर्ती निकली थी, इनमे पुरुष के लिए 354,महिला खिलाड़ियों के लिए 199 पद थे। परिणाम में तीरंदाजी में 12 पुरुष और 10 महिला खिलाड़ी, एथलेटिक्स में 54 पुरुष और 40 महिला खिलाड़ी,
बैडमिंटन में 6 पुरुष और 4 महिला खिलाड़ी का चयन किया गया है।
इसी तरह बॉक्सिंग में 12 पुरुष खिलाड़ी 8 महिला खिलाड़ी,
क्रॉस कंट्री में 8 पुरुष और 6 महिला चयनित किए गए
फुटबॉल में 18 पुरुष खिलाड़ी, जूडो में 10 पुरुष और 10 महिला खिलाड़ी का चयन किया गया। टेबल टेनिस में 3 पुरुष व दो महिला खिलाड़ी चयनित, भारोत्तोलन में 9 पुरुष और 8 महिलाएं चयनित वुशू में 9 पुरुष व 6 महिला खिलाड़ी चयनित
वाटर स्पोर्ट में 42 पुरुष खिलाड़ी चयनित वॉलीबॉल में 10 पुरुष और 10 महिला खिलाड़ी चयनित बास्केटबॉल में 13 पुरुष और 9 महिला खिलाड़ी चयनित
हैंडबॉल में 7 पुरुष खिलाड़ी चयनित
कबड्डी में 10 पुरुष,10 महिला खिलाड़ी चयनित
हॉकी में 20 पुरुष,13 महिला खिलाड़ी चयनित
तैराकी में 11 पुरुष , 6 महिला खिलाड़ी चयनित
ताइक्वांडो में 6 महिला खिलाड़ी चयनित
जिमनास्टिक में 11 पुरुष खिलाड़ी चयनित
शूटिंग में 14 पुरुष और 8 महिला खिलाड़ी चयनित
साइकिलिंग में 6 पुरुष,3 महिला खिलाड़ी चयनित
कुश्ती में 18 पुरुष,12 महिला खिलाड़ी सलेक्ट हुए हैं।
5,040 total views, 2 views today