गौतमबुद्धनगर : ट्रैफिक पुलिस का सड़क दुर्घटना रोकने को विशेष अभियान, 30 जून तक चलेगा
1 min read
गौतमबुद्धनगर, 14 जून।
पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में वर्ष 2021 की तुलना में वर्ष 2022 में घटित सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि होने पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में विशेष अभियान “Dicipline on the Road-Ch.02” गुरुवार यानी 14.06.23 से 30.06.23 तक चलाया जोयगा। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।
1-बिना डीएल के वाहन चलाना।
2-वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करना।
3-नाबालिग व्यक्ति द्वारा सार्वजनिक स्थान पर वाहन चलाना।
4 -राजमार्गों पर नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करना।
5-चार पहिया वाहन चालक उसमें बैठी सवारी द्वारा सीट बेल्ट न धारण किया जाना।
6-मदिरा/मादक द्रव्य का सेवन कर वाहन चलाना।
7-लाल नीली बत्ती का अवैध प्रयोग करना।
8-जाति-सूचक, संप्रदाय सूचक, पद सूचक या अन्य आपत्तिजनक शब्द या चित्र होने पर
9- मोडीफाई साइलेंसर
10-दोषपूर्ण नंबर प्लेट
11-चार पहिया वाहनों शीशों पर काली फिल्म का प्रयोग
12-नो पार्किंग
13-विपरीत दिशा
14-क्रेन द्वारा टो किए जाने की कार्रवाई करने हेतु
पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में 14 जून 2023 को पुलिस उपायुक्त यातायात श्री अनिल यादव द्वारा सहायक पुलिस आयुक्त यातायात प्रथम, सहायक पुलिस आयुक्त यातायात द्वितीय तथा यातायात पुलिस में नियुक्त समस्त यातायात निरीक्षक, उपनिरीक्षकों के साथ गोष्ठी करते हुए उन्हे ब्रीफ किया गया तथा निर्देशित किया गया कि अभियान के दौरान किसी प्रकार की अवैध वसूली न हो। पुलिसकर्मी, किसी के साथ दुर्व्यवहार न करें और अपना कार्य शालीनता एवं दृढ़ता से करें। बुजुर्ग, महिलाओं, दिव्यांगों, एंबुलेंस/मरीज को कोई असुविधा नहीं होने पाए। बॉडी वान कैमरे का प्रयोग अवश्य करेंगे।
4,510 total views, 2 views today