नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा से नाबालिग का अपहरण, पुलिस ने मुंबई से बरामद कर अपहरणकर्ता गिरफ्तार किया

1 min read

नोएडा, 25 जून।

थाना सेक्टर-63 नोएडा पुलिस द्वारा नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए अपहर्ता को सकुशल मुम्बई से बरामद किया गया।

पुलिस मीडिया सेल के अनुसार 21.06.2023 को थाना सेक्टर-63 नोएडा पुलिस द्वारा मु.अ.सं 192/23 धारा 363 भादवि में वांछित अभियुक्त सोहेल नदाफ पुत्र रफीक नदाफ को ब्रह्मनगर खैरबाढी, थाना निर्मल नगर, जनपद बांद्रा ईस्ट, मुबई से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से मुकदमा से सम्बन्धित अपहर्ता को सकुशल पुलिस द्वारा बरामद किया गया है। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

घटना का विवरणः

अभियुक्त द्वारा अपने पड़ोस में रहने वाली नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के सम्बन्ध में थाना सेक्टर-63 पर मु.अ.सं 192/23 धारा 363 भादवि पंजीकृत किया गया था, जिसमें अपहर्ता की तलाश हेतु तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया था। आस-पास के सभी सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया तथा इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस व मैनुअल इंटेलिजेंस की सहायता से जानकारी एकत्र की गयी। इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों व जानकारी के आधार पर महाराष्ट्र राज्य से अपहर्ता को सकुशल बरामद करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया एवं अभियोग में धारा 366/376/323 भादवि व 5/6 पाक्सो एक्ट की वृद्धि की गयी।

अभियुक्त का विवरणः

सोहेल नदाफ पुत्र रफीक नदाफ निवासी बसैठ, थाना बेनी पट्टी, जिला मधुबनी, बिहार उम्र 22 वर्ष।

 10,591 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.