नोएडा खबर

खबर सच के साथ

कांग्रेस नेताओं ने भारत जोड़ो महासम्पर्क अभियान में नोएडा के गांवों की समस्याएं जानी, प्रियंका तक जाएगी रिपोर्ट

1 min read

नोएडा, 21 अगस्त।

यूपी कांग्रेस की प्रभारी व राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी एवं प्रदेश अध्यक्ष अजयकुमार लल्लू के निर्देशानुसार स्वतंत्रता के 75वें वर्ष के अवसर पर चलाये जा रहे भारत जोड़ो महासंपर्क अभियान के तीसरे दिन महानगर कांग्रेस कमेटी नोयडा के पदाधिकारियों द्वारा आज भी सुबह नोयडा के विभिन्न सैक्टरों व गांवों में प्रभात फेरी निकली गयी,पदाधिकारियों द्वारा सैक्टर एवं गाँव के सफाई अभियान में श्रमदान किया गया। कई कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा धार्मिक स्थलों पर सफाई अभियान चलाया गया। गांवों में पदाधिकारियों द्वारा ग्राम प्रधान, बीडीसी व मौजीज लोगों से संपर्क किया गया तथा गावों की समस्याओं के बारे में बात की गई तथा उनको लिखा गया। ऐसे ही नोयडा के सैक्टरों के विभिन्न आरडब्ल्यूए के अध्यक्षों, महासचिव व सदस्यों से संवाद कर उनकी समस्याओं के बारे में जाना गया। प्रवक्ता पवन शर्मा ने बताया कि नोयडा एवं गाँवों में रह रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से संपर्क कर उनका भी पदाधिकारियों द्वारा हालचाल जाना गया। पवन शर्मा ने बताया कि जो गाँवों व सैक्टरों की समस्याएं मिली हैं उनके निवारण के लिए उनको उत्तरप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू एवं प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी के पास भेजा जाएगा। दोपहर को सभी पदाधिकारियों द्वारा नोयडा के विभिन्न गाँवों व सैक्टरों में लोगों के साथ बैठकर दोपहर का भोजन किया गया तथा उपस्थित लोगों को संविधान की शपथ भी दिलाई गयी। शाम को पदाधिकारियों द्वारा दिनभर चलाये गए अभियान में कहाँ कहाँ क्या क्या किया उसको सोषल मीडिया के द्वारा पोस्ट किया गया तथा फेसबुक लाइव जाकर बताया गया।

आज दूसरे दिन के महासंपर्क अभियान में शामिल हुए पदाधिकारियों में शहर अध्यक्ष शहाबुद्दीन, पूर्व अध्यक्ष मुकेश यादव, एआईसीसी दिनेश अवाना, प्रवक्ता पवन शर्मा, जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष पुरुषोत्तम नागर, ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष रामकुमार तंवर, किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष गौतम अवाना, एआईसीसी राजकुमार भारती, पीसीसी सतेंद्र शर्मा, पीसीसी प्रमोद शर्मा, पीसीसी अशोक शर्मा, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष संजय तनेजा, अल्पसंख्यक गाज़ियाबाद प्रभारी लियाकत चौधरी, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष राजकुमार मोनू, ओबीसी जिला अध्यक्ष सोनू खारी, सोवेंद्र यादव, रिजवान चौधरी, उदयवीर यादव, रणबीर भाटी, अमित यादव, जावेद खान, हरेंद्र शर्मा, रामकुमार शर्मा, संदीप सिसोदिया, यतेंद्र शर्मा, जितेंद्र अम्बावत, सोवेंद्र अवाना, जितेंद्र शर्मा, वीरेंद्र मुखिया, हसमत राणा, दयाशंकर पांडेय, विक्रम चौधरी, डॉ सीमा, मधुराज, पूजा पाल, वीरो देवी, कंचन तिवारी, अशरफ, योगेंद्र भाटी, इंद्रजीत तिवारी, साकिर सैफी, उपदेश श्रीवास्तव, कुशलपाल बघेल, गौतम अधाना सहित सैकंडों कार्यकर्ता शामिल हुए।

 4,892 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.