गौतमबुद्ध नगर : यमुना की बाढ़ में फंसे लोगों को बाहर निकालने में जुटे रहे पुलिस अफसर
1 min read
गौतमबुद्ध नगर, 13 जुलाई।
पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में गौतमबुद्धनगर में यमुना नदी में जल स्तर बढ़ने से बाढ़ की स्थिति में स्थानीय पुलिस बल, एसडीआरएफ टीम और फायर सर्विस के अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा निरंतर कार्रवाई करते हुए स्थानीय लोगों व मवेशियों को रेस्क्यू कर लगातार मदद की जा रही है। सम्बन्धित जोन के डीसीपी द्वारा जल प्रभावित/संभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया जा रहा है।
पुलिस मीडिया सेल के अनुसार यमुना नदी में जल स्तर बढ़ने से बाढ़ की स्थिति में पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह द्वारा बाढ प्रभावित क्षेत्र पर स्वयं नजर रखते हुये तीनों जोन के डीसीपी/एडीसीपी को लगातार जल प्रभावित क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर पीडितों की मदद तथा स्थिति पर नजर रखने हेतु निर्देशित किया जा रहा है। जिसमें स्थानीय पुलिस बल, एसडीआरएफ टीम और फायर सर्विस के अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा निरंतर कार्रवाई करते हुए स्थानीय लोगों व मवेशियों को रेस्क्यू कर लगातार मदद की जा रही है।
इसी क्रम में गुरुवार 13 जुलाई 2023 को डीसीपी नोएडा श्री हरीश चन्दर,एडीसीपी नोएडा एसीपी -1 नोएडा द्वारा सम्बन्धित जोन सेक्टर 126, सेक्टर 127, ग्राम नंगला वाजिदपुर, ग्राम असगरपुर में भ्रमण शील रहे तथा डीसीपी ग्रेटर नोएडा साद मियां खान जोन स्थित जल प्रभावित क्षेत्रों ग्राम मकनपुर खादर,मकनपुर बांगर, लतीफपुर, अट्टा गुजरान, अटा फतेहपुर एवं नवरंगपुर गांव का निरीक्षण किया गया उक्त गांव के आसपास यमुना के खादर में बने हुए झोपड़ी आवास ट्यूबेल आदि में जो लोग रुके हुए थे।
यमुना का जलस्तर बढ़ने के कारण उन लोगों को एवं उनके जानवरों को सुरक्षित हटा दिया गया है। गांव के नजदीक बने हुए बांध पर पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस द्वारा पीए सिस्टम/माइक मोबाइल वाहन के माध्यम से ग्राम वासियों से अपील की गयी है कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने हेतु जल प्रभावित क्षेत्र से सुरक्षित स्थान पर पंहुच जाएं।
10,796 total views, 4 views today