नोएडा खबर

खबर सच के साथ

खास बातचीत- सपा के नोएडा महानगर अध्यक्ष दीपक विग ने किया सवाल, नोएडा विधायक दिल्ली में क्यों रहते हैं ?,

1 min read

-समाजवादी पार्टी सत्ता में आने पर 300 यूनिट फ्री बिजली देगी

-सपा में महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाले हुए एक वर्ष पूरा हुआ
-नोएडा के ग्रामीण क्षेत्र में पंचायती व्यवस्था भले ना हो मगर प्रधान का पद सृजित कराएंगे
-नोएडा विधायक पहले ऐसे विधायक हैं जो अपनी विधानसभा में नहीं रहते
नोएडा, 23 अगस्त
समाजवादी पार्टी की नोएडा इकाई के अध्यक्ष दीपक विग ने एक साल पहले यानी 24 अगस्त 2020 को नोएडा महानगर अध्यक्ष की बागडोर संभाली थी। अब उनके सामने वर्ष 2022 के चुनाव की चुनौती है। दीपक विग सपा में आने से पहले बीजेपी में काफी दिनों तक रहे थे। वे बीजेपी युवा मोर्चा और संगठनों में कई पदों पर रहे हैं। अब वे नोएडा में सपा के पार्टी संगठन को जोडने की कोशिश कर रहे हैं। उनके सामने क्या चुनौती हैं और कैसे वे नोएडा में सपा को मजबूती दिला पाएंगे।

सपा महानगर अध्यक्ष दीपक विग ने नोएडा खबर डॉट कॉम के साथ विस्तार से बातचीत की। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी प्रदेश में आते ही हर कनेक्शन पर 300 यूनिट बिजली फ्री देगी। उनका कहना है यूपी में सपा 300 से 350 जीतेगी।
सवाल- वर्ष 2022 के चुनाव आ रहे हैं। नोएडा विधानसभा बनने के बाद से सपा कभी जीती नहीं है। सपा में गुटबाजी भी है फिर कैसे पार्टी की नैया पार होगी ?
जवाब-2017 के जब चुनाव हुए थे तब नोएडा विधानसभा में पांच लाख 23 हजार के करीब वोट थे। अब यह आंकडा 7 लाख से अधिक हो चुका है। सपा ने पहली बार सभी वर्गों को संगठन में जगह दी है। पार्टी ने शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में अपना ध्यान फोकस किया है। पौने दो लाख नए वोट शहरी क्षेत्र में बने है। पार्टी ने शहर व ग्रामीण क्षेत्र में समन्वय स्थापित करते हुए अलग-अलग अध्यक्ष बनाए हैं औऱ पार्टी के कार्यकर्ता पूरी तरह से पार्टी की रीति-नीति को जनता तक पहुंचाने में लगे हैं। इस बार नोएडा विधानसभा में समाजवादी पार्टी की जीत होगी। जनता जानती है कि सपा सरकार ने कैसे सेक्टर 27 से 61तक एलिवेटेड रोड, सेक्टर 39 का अस्पताल, कई अंडरपास, नोएडा स्टेडियम सर्फाबाद में कुश्ती स्टेडियम, मेट्रो रेल आदि के निर्माण कराए थे। जहां तक गुटबाजी की बात है ऐसा कुछ नहीं है। पार्टी के कार्यकर्ता अखिलेश यादव जी के हर आदेश का पालन कर रहे हैं।
सवाल-सुना है समाजवादी पार्टी ने 300 यूनिट तक बिजली फ्री देने की योजना को प्रदेश में लागू करने का वादा किया है।
जवाब- सही सुना है, हमारी पार्टी यूपी में सत्ता में आते ही 300 यूनिट बिजली फ्री देगी। इसकी घोषणा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कर चुके हैं। इसके अलावा नोएडा में पंचायती व्यवस्था का विकल्प जरूर दिया जाएगा। प्रधानी के पद को फिर से बहाल कराने की कोशिश की जाएगी। पार्टी मानती है कि ग्रामीण क्षेत्र में जनप्रतिनिधि होना जरूरी है। इसके अलावा हमारी पार्टी स्कूलों की बढ़ती फीस, नोएडा में नए इंटर कॉलेज, डिग्री कालेज व गावों के इर्द गिर्द लालडोरा, पानी की क्वालिटी सुधारने के साथ ही नोएडा में सबसे कम लाइन लॉस होने पर बिजली की दरों में अन्य क्षेत्रों से सस्ती बिजली दर कराने व नोएडा को फ्री होल्ड करने पर भी फोकस करेगी।
सवाल- आपने बीजेपी छोडकर सपा क्यों ज्वाइन की ?  पार्टी ने आते ही महानगर अध्यक्ष बनाया तब क्या चुनौतियां सामने आई ?
जवाब-सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव युूवा सोच के व्यक्ति हैं। उन्होंने पिछली बार अपनी सरकार में युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें लैपटाप तक बांटे। प्रदेश की विभिन्न क्षेत्र की प्रतिभाओं को सम्मानित किया। स्कूलों में बच्चों को बैग व पुस्तकें दिलाई। वे तुष्टिकरण की राजनीति नही करते। उनकी इसी सोच के कारण मैंने समाजवादी पार्टी ज्वाइन की थी। इस पार्टी व कार्यकर्ताओं ने भरपूर सम्मान दिया। जब मैंने पार्टी ज्वाइन की थी तब के बाद से लेकर अब तक पार्टी ने शहरी व ग्रामीण क्षैत्र में विस्तार किया है। जनता से जुडे मुद्दों को आंदोलन के जरिए उठाया है।
सवाल- नोएडा विधायक पंकज सिंह के अब तक के कार्यकाल के बारे में क्या कहना है ?
जवाब-शहर की जनता को ऐसा विधायक चाहिए जो नोएडा में ही रहता हो और हरेक के साथ सीधा जुडा हो। मैं चुनौती देता हूं कि नोएडा विधायक पंकज सिंह का सीधा संपर्क नंबर अगर किसी कार्यकर्ता के पास भी हो। वे दिल्ली में रहते हैं और हफ्ते में दो दिन के लिए नोएडा में आते हैं। नोएडा शहर की जनता से जुडे  मुद्दे फ्री होल्ड कराने, पानी की क्वालिटी में सुधार गांवों के लालडोरा तय कराने में उनकी कोई दिलचस्पी नही है। जनता सब जानती है। पार्टी के कार्यकर्ता भी दबे सुर में विधायक पंकज सिंह को लेकर ये बातें कहते रहते हैं।
(नोएडाखबर डॉटकॉम न्यूज ब्यूरो के लिए विनोद शर्मा के साथ खास इंटरव्यू)

 4,078 total views,  4 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.