खबर सच के साथ

1 सितम्बर को आप की तिरंगा यात्रा नोएडा स्टेडियम से शुरू होकर सेक्टर 37 अम्बेडकर पार्क में होगी समाप्त, 20 हज़ार लोग लेंगे हिस्सा

1 min read

एक सितंबर को आम आदमी पार्टी की तिरंगा यात्रा नोएडा स्टेडियम से शुरू होकर आंबेडकर पार्क सेक्टर 37 में होगी समाप्त

(नोएडा खबर डॉट कॉम न्यूज ब्यूरो)
नोएडा, 24 अगस्त।
यूपी में 2022 के चुनावों में आम आदमी पार्टी अपनी पैठ बढाने की पूरी तैयारी कर रही है। पार्टी ने एक सितंबर को नोएडा में तिरंगा यात्रा निकालने की तैयारी शुरू कर दी है। इस यात्रा में लगभग 20 हजार लोगों को शामिल करने का लक्ष्य तय किया गया है। इसमें आस पास के जिलों के लोग भी शामिल होंगे। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और यूपी के प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह इस तिरंगा यात्रा का नेतृत्व करेंगे। इसमें आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह यात्रा नोएडा स्टेडियम के गेट नंबर चार से दोपहर दो बजे शुरू होगी।
आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह जादौन ने नोएडा खबर डॉट कॉम से बातचीत में यह जानकारी देते हुए बताया कि नोएडा स्टेडियम का गेट नंबर चार तिरंगा यात्रा शुरू करने का स्थान होगा। यहां पार्किंग की पर्याप्त जगह है। इस कारण इस स्थान का चयन किया गया है। इसके बाद यात्रा स्पाइस मॉल, सेक्टर 25, डीएम चौराहा, अट्टा मार्केट, अट्टा बाजार के सामने से होती हुई सेक्टर 28, ब्रह्मपुत्र मार्केट, गंगा शापिंग कांप्लेक्स से निकलते हुए सेक्टर 37 स्थित आंबेडकर भवन पर डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ समाप्त होगी। भूपेंद्र सिंह जादौन ने बताया कि इस यात्रा में आस पास के जिलों के लोग भी बड़ी संख्या में शामिल होंगे। आम आदमी पार्टी तिरंगा यात्रा के जरिए अपने पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं की ताकत का शक्ति प्रदर्शन करना चाहती है। पार्टी के नेताओं की तिरंगा यात्रा शुरू होने से पहले या समाप्ति पर कार्यकर्ताओं को संंबोधित कर सकते हैं। इसकी रूपरेखा अभी फाइनल होनी है। बहरहाल आम आदमी पार्टी ने अपना पूरा फोकस  नोएडा, दादरी व जेवर विधानसभा में बढ़ा दिया है। पार्टी का मानना है कि गौतमबुद्ध नगर जिले की सीटों पर दिल्ली सरकार के कामकाज का असर जरूर दिखाई देगा।

 4,071 total views,  4 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com |All rights reserved. | Newsphere by AF themes.