जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने जनता के बीच बैठकर सुनी पीएम के मन की बात
1 min readजेवर, 30 जुलाई।
पर्यावरण सुधार और जल संरक्षण के लिए हमे सतत प्रयत्नशील होना होगा, तभी हम इस प्रकृति को उसके मूल स्वरुप में पंहुचा पाएंगे।
ये शब्द रविवार को मन की बात कार्यक्रम में, देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने कहे। जेवर विधानसभा के ग्राम धनसिया में जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह के साथ दर्जनों लोगो ने इस कार्यक्रम को सुना। कार्यक्रम के पश्चात प्राइमरी स्कूल में वृक्षारोपण भी किया गया। साथ ही वहां उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए, धीरेंद्र सिंह ने कहा कि हमे अपने दैनिक कार्यों का हिस्सा, पर्यावरण और जल संरक्षण को बनाना पड़ेगा। हम यह ना समझे कि यह कार्य सरकार या कोई और करेगा, बल्कि हमे यह सोचना चाहिए कि यह सब हमारे ही लिए है और हमारी उन आने वाली पीढ़ियों के लिए है, जो प्रकृति को उस मूल स्वरुप में प्राप्त कर पाएंगे, जो हमे अपने पूर्वजों से मिली थी। आज ग्रामवासियों के हाथों से यमुना प्राधिकरण द्वारा कराये जा रहे, विकास कार्यों का शुभारंभ भी ग्राम के बुजुर्गों ने किया।
5,788 total views, 2 views today