ग्रेटर नोएडा : पुलिस मुठभेड़ के बाद दो लूटेरे गोली से घायल, गिरफ्तार, लूटी हुई सोने की 7 चैन बरामद
1 min readग्रेटर नोएडा, 2 अगस्त।
थाना बिसरख पुलिस व असलाह दिखाकर चेन लूटने वाले गिरोह के बदमाशों के बीच बुधवार को हुई मुठभेड़ के दौरान 2 बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार किये गए। उनके कब्जे से अवैध हथियार, लूटी हुई 7 सोने की चेन व एक चोरी की केटीएम बाइक बरामद की गई।
एडीसीपी नोएडा सेंट्रल राजीव दीक्षित ने बताया कि 02.08.2023 को थाना बिसरख पुलिस द्वारा अजनारा गोल चक्कर के पास चेकिंग के दौरान एक केटीएम मोटरसाइकिल रजि0नं0-यूपी 14 ई.सी 1277 जिस पर 2 संदिग्ध व्यक्ति सवार थे, जिन्हे चेकिंग के लिए पुलिस द्वारा रोका गया तो उक्त व्यक्ति मोटरसाइकिल को वापस मोड़कर भागने लगे जिस पर पीछा करने पर बदमाश मोटरसाइकिल से उतरकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से अवैध असलाह से फायर करने लगे।
पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में बदमाश 1.नौशाद उर्फ कालीन पुत्र मौहम्मद अली 2.सचिन कुमार पुत्र मदनपाल को पैर में गोली लगने के कारण घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। बदमाशो के कब्जे से 02 अवैध तमंचे .315 बोर मय 04 खोखा व 02 जिंदा कारतूस .315 बोर, थाना बिसरख क्षेत्र से लूटी हुई 07 सोने की चेन व एक चोरी की मोटरसाइकिल केटीएम बरामद हुई है।
इनके द्वारा विगत दिनो में लूट की कई घटनाओं को अंजाम दिया गया था, बरामद हुई सभी सोने की चेनो के संबंध में थाना बिसरख पर अभियोग पंजीकृत है। घायल बदमाशो को इलाज हेतु अस्पताल भिजवाया जा रहा है। इनके आपराधिक इतिहास व अन्य विस्तृत जानकारी की जा रही है।
अभियुक्तों का विवरणः
1.नौशाद उर्फ कालीन पुत्र मौहम्मद अली निवासी मकान नं0 684, गली नं0 12, मिर्जापुर, थाना विजयनगर, जनपद गाजियाबाद।
2.सचिन कुमार पुत्र मदनपाल निवासी ग्राम हौजदारपुर गढी, थाना बाबूगढ़, जनपद हापुड़।
आपराधिक इतिहास का विवरणः
नौशाद उर्फ कालीन
1.मु0अ0स0-2190/21 धारा 392/411 भादवि थाना इन्द्रापुरम, जिला गाजियाबाद।
2.मु0अ0स0-2305/21 धारा 392/411 भादवि थाना इन्द्रापुरम, जिला गाजियाबाद।
3.मु0अ0स0-271/20 धारा 188/323/504 भादवि थाना कोतवाली नगर, गाजियाबाद।
4. मु0अ0स0-79/22 धारा 120बी/392/397/411/414 भादवि थाना विजय नगर, गाजियाबाद।
5.मु0अ0स0-82/22 धारा 392/411 भादवि थाना विजयनगर, गाजियाबाद।
6.एफआईआर नं0-89/22 धारा 392/411/414 भादवि थाना विजयनगर, गाजियाबाद।
7.मु0अ0स0-92/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना विजयनगर, गाजियाबाद।
8.मु0अ0स0-509/22 धारा 2/3 यूपी गैंगस्टर एक्ट थाना विजयनगर, गाजियाबाद।
9.मु0अ0स0-1151/21 धारा 392 भादवि थाना विजयनगर, गाजियाबाद।
10मु0अ0सं0-37/23 धारा 379/356 भादवि थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर।
11.मु0अ0सं0-565/23 धारा 392/411 भादवि थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर।
12.मु0अ0सं0-598/23 धारा 392/411 भादवि थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर।
13.मु0अ0सं0-607/23 धारा 392/411 भादवि थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर।
14.मु0अ0सं0-609/23 धारा 392/411 भादवि थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर।
15.मु0अ0सं0-610/23 धारा 392/411 भादवि थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर।
16.मु0अ0सं0-611/23 धारा 392/411 भादवि थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर।
17.मु0अ0सं0-615/23 धारा 392/411 भादवि थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर।
अभियुक्त सचिन कुमार
1. मु0अ0सं0-565/23 धारा 392/411 भादवि थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर।
2. मु0अ0सं0-598/23 धारा 392/411 भादवि थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर।
3. मु0अ0सं0-607/23 धारा 392/411 भादवि थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर।
4. मु0अ0सं0-609/23 धारा 392/411 भादवि थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर।
5. मु0अ0सं0-610/23 धारा 392/411 भादवि थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर।
6. मु0अ0सं0-611/23 धारा 392/411 भादवि थाना बिसरख,गौतमबुद्धनगर।
7. मु0अ0सं0-615/23 धारा 392/411 भादवि थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर।
8. मु0अ0सं0-37/23 धारा 379/356 भादवि थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर।
बरामदगी का विवरणः
1. 02 अवैध तमंचे .315 बोर मय 04 खोखा व 02 जिंदा कारतूस .315 बोर
2. लूटी हुई 07 सोने की चेन
3. एक चोरी की मोटरसाइकिल केटीएम
4. 2 हेलमेट जिनको पहनकर बदमाशो द्वारा लूट की घटनाओं को अंजाम दिया जाता था।
5. 1 मास्टर चाबी
5,066 total views, 2 views today