गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में 350 महिला पुलिस कर्मियों को बीट प्रशिक्षण दिया गया, महिलाओं का दुख दर्द सुनेगी पुलिस
1 min read
नोएडा, 24 अगस्त।
पुलिस कमिश्नर श्री आलोक सिंह के निर्देशन में पुष्पांजलि देवी अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय, वृन्दा शुक्ला पुलिस उपायुक्त महिला एवं बाल सुरक्षा, अंकिता शर्मा सहायक महिला सुरक्षा प्रथम एवं रजनी सहायक पुलिस आयुक्त महिला सुरक्षा द्वितीय द्वारा सेक्टर 108 पुलिस आयुक्त कार्यायल के सभागार में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किए गए मिशन शक्ति-3 अभियान के अन्तर्गत पूरे प्रदेश में महिला बीट प्रणाली लागू करने के अनुक्रम में समस्त महिला बीट अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस प्रणाली के अन्तर्गत गौतमबुद्धनगर में लगभग 350 महिला पुलिसकर्मियों द्वारा अपनी सेवाओं का योगदान दिया जायेगा। प्रशिक्षण के दौरान महिला बीट पुलिस अधिकरियो को निर्देशित किया गया कि किस प्रकार वह अपनी बीट के क्षेत्र में रहने वाली महिलाओं से निरंतर समन्वय स्थापित कर उनकी समस्याओं को जानने का प्रयास कर समाधान निकालने की कोशिश करेगी एवं महिला संबंधी अपराध या अन्य कोई भी समस्या उत्पन्न होने की स्थिति में महिला बीट पुलिस अधिकारी द्वारा तुरंत उच्च पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। महिला बीट प्रणाली के माध्यम से गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा अधिक से अधिक महिलाओं तक पुलिस सहायता पहुंचाने का लक्ष्य रहेगा, महिला बीट अधिकारी सप्ताह में 02 दिन खासतौर से ग्रामीण क्षेत्रों व झुग्गी झोपडियों में रहने वाली की महिलाओं की समस्याओं को सुनेगें एवं उनका निस्तारण करेगें। जिससे ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं भी बिना किसी संकोच के अपनी किसी भी पारिवारिक या सामाजिक समस्या से महिला बीट अधिकारी को अवगत करा सकें। ग्रामीण क्षेत्र की विशेषकर वे महिलाऐं जो पुलिस तक पहुॅचने में असमर्थ रहती हैं, उनका पुलिस तक पहुॅचना अधिक सरल बनाने के उद्देश्य से एक प्रभावी पहल है।
2,958 total views, 2 views today