गौतमबुद्ध नगर: सास ने सुपारी देकर कराई थी बहु की हत्या, गिरफ्तार दो बदमाशों ने स्वीकार किया जुर्म
1 min readगौतमबुद्ध नगर, 8 सितंबर।
बादलपुर थाना क्षेत्र के छपरौला में 5 सितंबर को एक महिला को पांच गोली मारकर की गई हत्या के मामले में पुलिस ने मृतका की सास और दो अन्य बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इस घटना में खुलासा हुआ है कि सास ने अपनी बहू की हत्या सुपारी देकर करवाई थी।
थाना बादलपुर पुलिस ने हत्या के प्रकरण में वांछित 02 अभियुक्त व 1 अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से एक पिस्टल .32 बोर, एक देशी तमंचा 315 बोर मय दो जिन्दा कारतूस, एक चाकू व घटना में प्रयुक्त एक मो0सा स्पलैण्डर प्लस रंग काला बिना नम्बर प्लेट के बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार 05/09/2023 को थाना बादलपुर क्षेत्र की ब्रज विहार कालोनी छपरौला में एक महिला की दो अज्ञात मोटरसाईकिल सवार बदमाशो ने दिन दहाडे गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिसके बाद वादी द्वारा अपनी पत्नी सोनी उम्र 27 वर्ष की हत्या के सम्बन्ध में दी गयी तहरीर के आधार पर थाना हाजा पर मु0अ0सं0 263/2023 धारा 302/120बी भादवि बनाम विनोद ठाकुर पंजीकृत कराया था। थाना बादलपुर पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये दिनांक 08/09/2023 को बिसरख रोड पर रेलवे ट्रैक के ऊपर निर्माणाधीन फ्लाई ओवर के पास से वांछित अभियुक्तगण 1. सचिन पुत्र प्रहलाद यादव 2. उमेश उर्फ कल्लू पुत्र अनार सिंह को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी हत्या की घटना से सम्बन्धित पूछताछ के क्रम में अभियुक्त सचिन ने बताया कि दिनांक 05/09/2023 को जिस महिला की हत्या हमने की थी उसकी सुपारी उसकी सास गीता देवी पत्नी भीम प्रसाद निवासी बहरामपुर निकट गीतांजली पब्लिक स्कूल तिगडी थाना क्रासिंग जिला गाजियाबाद ने दी थी जिसके बाद प्रकाश में आयी अभियुक्ता गीता देवी उपरोक्त को पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर उसके मसकन से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त सचिन द्वारा बताया गया कि हत्या की घटना में प्रयुक्त पिस्टल मैने दुरियाई गिरधरपुर रोड पर बम्बा पुलिया के पास कच्चे रास्ते पर सहतूत के पेड के नीचे झाडियो में छिपा दिया था जिसको मैं चलकर बरामद करा सकता हूँ। आला कत्ल की बरामदगी हेतु सचिन के द्वारा बताये गये स्थान पर ले जाया गया, सचिन ने आगे चलकर आलाकत्ल की बरामदगी के दौरान साथ में चल रहे उ0नि0 अरविंद तरार की सरकारी पिस्टल उनके हालिस्टर से निकाल कर भागने की कोशिश की तथा पिस्टल से पुलिस पर फायर करने का प्रयास किया कि जवाबी फायरिंग में अभियुक्त सचिन उपरोक्त गोली लगने से घायल हो गया व अभियुक्त से आला कत्ल पिस्टल की बरामदगी की गयी। अभियुक्त सचिन उपरोक्त को उपचार हेतु सीएचसी बादलपुर भेजा गया।
अभियुक्तगण/अभियुक्ता का विवरण
1. सचिन पुत्र प्रहलाद यादव निवासी ग्राम चिपियाना खुर्द नियर सिटी साईन स्कूल थाना बिसरख जिला गौतमबुधनगर
2. उमेश उर्फ कल्लू पुत्र अनार सिंह निवासी पुराना हैबतपुर थाना बिसरख जिला गौतमबुद्धनगर,
3. गीता देवी पत्नी भीम प्रसाद निवासी बहरामपुर निकट गीतांजली पब्लिक स्कूल तिगडी थाना क्रासिंग जिला गाजियाबाद,
पंजीकृत अभियोग व आपराधिक इतिहास का विवरणः
अभियुक्त सचिन उपरोक्त-
1. मु0अ0सं0 183/2020 धारा 307/323/34/504 भादवि थाना बिसरख कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर
2. मु0अ0सं0 263/2023 धारा 302/120बी भादवि थाना बादलपुर कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर
3. मु0अ0सं0 267/2023 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना बादलपुर कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर
4. मु0अ0सं0 268/2023 धारा 307 भादवि व 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना बादलपुर कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर
अभियुक्त उमेश उर्फ कल्लू उपरोक्त
1. मु0अ0सं0 263/2023 धारा 302/120बी भादवि थाना बादलपुर कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर
2. मु0अ0सं0 267/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बादलपुर कमिश्नरेट गौतमबुद्धन
गिरफ्तार करने वाली टीमः
1. प्रभारी निरीक्षक श्री ब्रहमपाल सिंह
2. उ0नि0 श्री अरविन्द तरार
3. उ0नि0 श्री वरूण कुमार
4. उ0नि0 श्री रवि मलिक
5. उ0नि0 श्री मितेन्द्र सिंह
6. उ0नि0 श्री शिवनन्दन सिंह
7. है0का0 604 फिरोज खान
8. है0का0 603 हिमांशु कुमार
9. है0का0 606 अमित कुमार
10. है0का0 947 इन्तखाब नासिर गनी
11. है0का0 137 रवि कुमार
12. है0का0 1121 लक्ष्मीकान्त
13. का0 3721 सर्वेश कुमार
14. का0 2364 मनीष मलिक
15. का0 19 नीरज कुमार
4,425 total views, 2 views today