बीजेपी ने नोएडा महानगर में मनोज गुप्ता पर दोबारा भरोसा जताया, गौतमबुद्ध नगर जिले में गजेंद्र मावी नए अध्यक्ष बने
1 min read
नोएडा, 15 सितंबर।
भारतीय जनता पार्टी ने नोएडा महानगर के लिए मनोज गुप्ता में फिर से विश्वास व्यक्त किया है और उन्हें दोबारा बीजेपी महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है गौतम बुद्ध नगर जिले में बीजेपी ने अपने मौजूदा जिला अध्यक्ष विजय भाटी के स्थान पर बिरौडा निवासी गजेंद्र मावी को जिम्मेदारी सौंपी है। इससे जातीय समीकरण को संतुलित करने की कोशिश की गई है। मनोज गुप्ता को फिर से महानगर अध्यक्ष बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को उत्तर प्रदेश भाजपा द्वारा अपने ज़िलाध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। इसी के चलते नोएडा महानगर से भाजपा ने ज़िलाध्यक्ष मनोज गुप्ता पर फिर से विश्वास दिखाते हुए उनको पुनः नोएडा से अध्यक्ष घोषित किया गया है। पार्टी ने पक्षिम उत्तर प्रदेश से ज्यादातर सभी नये लोगो को अध्यक्ष घोषित किया है और सिर्फ़ 3 अध्यक्ष रिपीट हुए हैं, जो ये दिखाता है कि पार्टी इन ज़िलों के अध्यक्षों के कार्य से खुश और संतुष्ट रही है।
घोषणा होने के कुछ ही देर बाद नोएडा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता के घर पर बधाई देने आये लोगो का ताँता लग गया। सबसे पहले ज़िले की कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी मनोज गुप्ता के घर पहुँचे उनको पटका पहनाकर व पुष्पगुच्छ देकर बधाई व शुभकामनाएं दी।
महानगर अध्यक्ष बनने पर मनोज गुप्ता ने सभी को धन्यवाद किया। वह भाजपा के कार्यकर्ताओं को 2024 में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को फिर से जिताने के लिए कमर कसने के लिए निर्देश दिए ।
महामंत्री उमेश त्यागी, गणेश जाटव, उपाध्यक्ष मनीष शर्मा, महेश अवाना, मीडिया प्रभारी तन्मय शंकर, कोषाध्यक्ष विनोद शर्मा, मंत्री प्रमोद बहल, रवि यादव, हर्ष चतुर्वेदी, उमेश यादव, पंकज झा, पारसंजित मैत्रा, लोकेश यादव, अर्पित गोयल, अनुज शर्मा, सत्य नारायण महावर, योगेन्द्र चौधरी, लोकेश कश्यप, मलिकेशर झा, मनोज शर्मा, एस पी चमोली, आदि सभी कार्यकर्ताओं ने उनको शुभकामनाएँ दी।
43,215 total views, 2 views today