नोएडा खबर

खबर सच के साथ

भाजयुमो की नोएडा में हुई बैठक, प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह रहे मौजूद

1 min read

 

नोएडा, 3 सितम्बर। भारतीय जनता युवा मोर्चा की परिचयात्मक बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तर प्रदेश श्री हर्षवर्धन सिंह ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए युवाओं को उनकी शक्ति से पुनः परिचित कराते हुए कहा , ” तुम युवा हो काल को भी काल से दिखते रहे हो, देश का सौभाग्य अपने खून से लिखते रहे हो” और अपनी इसी शक्ति के साथ आने वाले चुनावों में भाजपा सरकार के कार्यों को जन जन तक पहुचायें जिससे सरकार की योजनाओं का लाभ पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुँचें॥ जिला युवा मोर्चा प्रभारी एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री मनीष शर्मा ने सभी युवा साथियों को एकजुट होकर आगामी चुनावों में जन आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री रामनिवास ने युवाओं को स्वामी विवेकानंद जी को अपना आदर्श मानते हुए सनातन के हित में कार्य करने का संदेश दिया॥युवाओं को अपने सम्बोधन में नोएडा महानगर जिलाध्यक्ष श्री मनोज गुप्ता ने जन सेवा को ही मूलमंत्र मानकर सतत् कार्य करते रहने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री श्री उमेश त्यागी, गणेश जाटव,श्रीमती गिरिजा सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष शारदा चतुर्वेदी, सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठ अधिवक्ता श्री प्रशांत पटेल उमराव, युवा मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्री सुनील नागर, जिला मंत्री चमन अवाना, विपुल शर्मा, मोहित शर्मा लोकेश त्यागी, उज्जवल सिंह, रिंकू तवर, अनुज शर्मा, नरेंद्र जोगी नवीन मिश्रा, अर्पित मिश्रा, सत्यम सिंह ,प्रशांत शर्मा ,अंकुश चौधरी, अतुल समानिया, तुषार गोयल, उमंग मित्तल इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 7,956 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.