यूपी में कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा 21 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक
1 min read-यह यात्रा पश्चिमी यूपी में सहारनपुर से शुरू हो सकती है।
-प्रियंका गांधी इस यात्रा के दौरान किसी भी जगह शामिल हो सकती है।
-पार्टी संगठन के प्रदेश पदाधिकारी व पूर्व केंद्रीय मंत्री भी यात्रा में शामिल होंगे।
लखनऊ, 11 सितम्बर।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने लखनऊ में जोन स्तर पर पार्टी पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में तय किया गया कि प्रदेश में प्रतिज्ञा यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा लगभग 12000 किलोमीटर की होगी। यात्रा 21 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच निकाली जाएगी यात्रा के दौरान प्रत्येक विधानसभा में 30 किलोमीटर की यात्रा जरूर होगी। प्रियंका गांधी ने पश्चिमी यूपी के विभिन्न जोन की बैठक की।इसमे नोएडा से भी कई नेता शामिल हुए।
इस मीटिंग में हिस्सा लेने गए नोएडा महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शहाबुद्दीन ने बताया कि प्रतिज्ञा यात्रा के दौरान कांग्रेश ऐसे जरूरी मुद्दों को उठाएगी जो जनता से जुड़े हैं इनमें बिजली की दरें, गन्ने की कीमत, जरूरी वस्तुओं के बढ़ते दाम,पेट्रोल डीजल, गैस की सब्सिडी बन्द करने , किसानों से जुड़ी समस्याएं और हर विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय मुद्दे भी शामिल किए जाएंगे। मीटिंग के दौरान ब्लॉक व ग्राम स्तर पर बनाए गए संगठन को लेकर भी समीक्षा हुई बैठक में हिस्सा लेने वाले कांग्रेसी नेता ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में प्रदेश सरकार के खिलाफ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हर जिले में जो भी आंदोलन किए हैं उन सब की समीक्षा की गई है
सूत्रों ने यह भी बताया कि अगले डेढ़ माह में कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में टिकट तय करने की प्रक्रिया शुरू कर देगी, इससे प्रत्याशी को अपने विधानसभा क्षेत्र में जनता से जुड़ने का मौका मिलेगा। पूरे प्रदेश में निकाले जाने वाली प्रतिज्ञा यात्रा रूट को लेकर अभी चर्चा चल रही है जैसे इसका रूट फाइनल होगा सभी कार्यकर्ताओं को इस बारे में सूचित किया जाएगा । वैसे यह यात्रा पश्चिमी यूपी में सहारनपुर से शुरू हो सकती है। इसका रूट अभी फाइनल होना है। इसमे प्रदेश पदाधिकारियों के अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री भी शामिल होंगे।
लखनऊ में हुई बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव व यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और सदन में कांग्रेस के नेता आराधना मिश्रा के अलावा प्रदेश के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। नोएडा से शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं में महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शहाबुद्दीन जिला युवक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पुरुषोत्तम नागर आदि भी शामिल हुए
11,238 total views, 2 views today