नोएडा खबर

खबर सच के साथ

आप ने अयोध्या में निकाली तिरंगा यात्रा, गौतमबुद्धनगर के नेता भी हुए शामिल

1 min read

अयोध्या, 14 सितम्बर।

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या 14 अगस्त को लखनऊ में तिरंगा यात्रा की शुरुआत कर आम आदमी पार्टी ने आगरा व नोएडा में सफल तिरंगा यात्रा का आयोजन करते हुये आज 14 सितंबर को प्रभु राम की नगरी अयोध्या में दिल्ली सरकार के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की उपस्थिति में व आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रभारी और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह के नेतृत्व में संकल्प तिरंगा यात्रा का आयोजन किया।

इस यात्रा से पूर्व मनीष सिसोदिया व संजय सिंह ने अयोध्या में हनुमान गढ़ी और रामलला के दर्शन किये।यहाँ पर मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार प्रभु राम की कृपा व आशीर्वाद से बहुत अच्छी चल रही है आज मैंने उत्तर प्रदेश के लोगो के लिए भी दिल्ली जैसी सरकार बनाकर आम आदमी पार्टी को कार्य करने का अवसर मिले इसके लिए प्रभु राम के दरबार मे अर्जी दी है। भगवान राम सभी के है और सभी को भगवान राम के दर्शन अवश्य करने चाहिए।

आज गौतमबुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र जादौन भी अयोध्या पहुँचकर रामलला के दर्शन किये व तिरंगा यात्रा में शामिल हुए और बताया कि प्रभु राम के आशीर्वाद से ही प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह के नेतृत्व में पार्टी के संगठन में तेजी से विस्तार हुआ और जल्द ही उत्तर प्रदेश में भी लोगो को दिल्ली जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।प्रदेश सचिव व गौतमबुद्ध नगर जिला प्रभारी मीनाक्षी श्रीवास्तव भी प्रभु राम की नगरी अयोध्या पहुंची और तिरंगा यात्रा में शामिल हुईं और बताया कि अब प्रदेश की सभी 403 विधानसभाओ में इस तरह की तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा।

गौतमबुद्ध नगर के जिला महासचिव व पार्टी प्रवक्ता संजीव निगम ने जानकारी दी कि गौतमबुद्ध नगर से प्रदेश सचिव अशोक कमांडो,नोएडा सदस्यता अभियान प्रभारी रहे पंकज अवाना,संजय तुगलपुर , किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष चिराग प्रधान,छात्रसंघ इकाई के जिलाध्यक्ष संकेत भाटी,शिवम दुबे सहित काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने गौतमबुद्ध नगर से अयोध्या पहुंचकर तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।

 

 5,719 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.