नोएडा खबर

खबर सच के साथ

गौतमबुद्धनगर जिले के तीन अधिकारी और एक कर्मचारी अखिल भारतीय सर्विसेज खेल में चुने गए, अब दिल्ली में दिखाएंगे दम

1 min read

-जिले से 9 अधिकारी व कर्मियों का हुआ था चयन

-अब प्रदेश स्तर पर हुए मुकाबले में 4 ने किया क्वालीफाई

-दिल्ली में 24 से 30 सितम्बर तक होंगे अखिल भारतीय सर्विसेज खेल

लखनऊ, 15 सितम्बर।

सिविल सर्विसेज गेम्स 2020-21 का जिला स्तरीय ट्रायल 8 सितंबर 2021 को हुआ ,जिसमें जिले से 9 अधिकारी व कर्मचारी ने रीजन लेवल पर पार्टिसिपेट किया। वहां से चयनित होकर वह प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता जो लखनऊ में 13 14 सितंबर को हुई उसमें प्रतिभाग किया। लखनऊ से अखिल भारतीय सर्विसेज खेल के लिए जिला गौतम बुध नगर से 3 अधिकारी व एक कर्मचारी का चयन किया गया जिसमें अनुराधा गुप्ता एचओडी होम्योपैथिक डिपार्टमेंट, राजीव शर्मा निदेशक जीएसटी डिपार्टमेंट, अनीता नागर उप क्रीड़ा अधिकारी गौतम बुद्ध नगर का बैडमिंटन एवं प्रशांत शर्मा अग्रिम आमीन का एथलेटिक में चयन किया गया। इस प्रतियोगिता में 75 जिलों के सभी ऑफिसर व कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। अखिल भारतीय सर्विसेज इस खेल का आयोजन 24 सितंबर से 30 सितंबर तक दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी उप जिला क्रीड़ा अधिकारी अनीता नागर के द्वारा दी गई है।

 6,187 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.