नोएडा विधानसभा के लिए दिनेश अवाना और प्रमोद शर्मा ने कांग्रेस से दावेदारी को आवेदन किया
1 min readउत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी वाढ्रा व उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू के आदेश पर विधानसभा चुनाव 2022 के लिये आवेदन शुल्क के साथ आवेदन पत्र भर कर शहर अध्यक्ष शहाबुदीन को आवेदन देने के क्रम में 15 सितम्बर 2022 को अखिल भारतीय कांग्रेस के सदस्य दिनेश अवाना एडवोकेट व उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य पंडित प्रमोद शर्मा उपाध्यक्ष नोएडा कांग्रेस ने 11000 हजार रुपये प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश वाले खाते में RTGS करा कर उसकी कापी व फार्म शहर अध्यक्ष शहाबुदीन को सौंप दिये । कल प्रदेश कार्यालय पर यह निर्णय लिया गया था कि जो भी आवेदन कर्ता है वो 11000 रुपये लखनऊ प्रदेश के चयनित पदाधिकारियों या जिला अध्यक्ष शहर अध्यक्ष को देने होगे। नोएडा कांग्रेस पार्टी के दो नेताओँ ने आज सारी जानकारी भर कर फार्म शहर अध्यक्ष को सौंप दिये और शहर कार्यालय बी 116 सैक्टर 10 पर पहुँच कर आवेदन किया गया। इस दौरान शहर अध्यक्ष शहाबुदीन,अखिल भारतीय कांग्रेस के सदस्य दिनेश अवाना,उत्तर प्रदेश कांग्रेस के सदस्य पंडित प्रमोद शर्मा उपाध्यक्ष नोएडा कांग्रेस,मुफ्ती खलील काशमी,ब्लाक अध्यक्ष जावेद खान,असरफ व ज्योतिपाल मौजूद रहे।।
1,998 total views, 2 views today