नोएडा खबर

खबर सच के साथ

ग्रेटर नोएडा : सिर पर मारा डंडा, अस्पताल में मौत, आरोपी गिरफ्तार

1 min read

ग्रेटर नोएडा, 10 जुलाई।

थाना सूरजपुर पुलिस गुलिस्तान पुर में एक युवक की हत्या के आरोप में 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस मीडिया सेल के अनुसार थाना सूरजपुर पुलिस ने 09.07.2024 को ग्राम गुलिस्तानपुर में हुई मारपीट में शाहरुख को गम्भीर चोट मारने वाला अभियुक्त करन पुत्र राजपाल को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेज दिया है।
जिसने पूछताछ में बताया कि मृतक शाहरुख व अभियुक्त करन उक्त दोनो ग्राम गुलिस्तानपुर में विजय भाटी के मकान में किराये पर रहते थे। जिनके बीच कल सांय आकस्मिक झगड़ा हो गया था जिससे करन व उसके नाबालिग भाई ने मिलकर मारपीट शुरु कर दी तथा मारपीट के दौरान डंडा उठाकर शाहरुख की आंख की ऊपर मार दिया जिससे शाहरुख को गम्भीर चोट आ गयी और गम्भीर चोट लगने से शाहरुख की अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी। जिसके सम्बन्ध में शाहरुख के भाई ने थाना सूरजपुर पर तहरीर दाखिल कर मु0अ0सं0 373/2024 धारा 105 बी.एन.एस. बनाम करन व उसके भाई पर पंजीकृत कराया ।

अभियुक्त का विवरण-
करन पुत्र राजपाल निवासी ग्राम समेड़ी थाना डिबाई जनपद बुलन्दशहर हाल पता ग्राम गुलिस्तानपुर भाटी का मकान थाना सूरजपुर गौतमबुद्धनगर उम्र 18 वर्ष

 7,363 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.