नोएडा खबर

खबर सच के साथ

भाजपा ने जिले के 930 बूथों में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती पर सफ़ाई अभियान चलाया

1 min read

गौतमबुद्धनगर, 2 अक्टूबर।

भारतीय जनता पार्टी जनपद गौतमबुद्ध नगर के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सूरजपुर मंडल, कासना मंडल, जारचा मण्डल, बादलपुर मंडल,  बिसरख मंडल,  दादरी देहात मंडल,  दादरी नगर ,दनकौर मंडल ग्रेटर नोएडा मंडल ग्यारह मंडलों के 930 बूथों पर जाकर बूथ चलो अभियान एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर स्वछता अभियान चलाकर प्रदेश सरकार की साढ़े चार वर्ष की उपलब्धि के पत्र एवं पुस्तक वितरण के कार्यक्रम के लिए जिला अध्यक्ष विजय भाटी ने बताया कि आज़ादी की लड़ाई में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ज़ी का विशेष महत्व रहा है आज़ादी की लड़ाई में लाखों क्रांतिकारियों ने बलिदान दिया तब जाकर के हम सबको ये आज़ादी को प्राप्त हुई है और देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रात लाल बहादुर शास्त्री दी है जिन्होंने जय जवान जय किसान का नारा देकर भारत को मज़बूत बनाने का काम किया है जिन्होंने कहा की देश की सुरक्षा देश के सैनिकों का ही फ़र्ज़ नहीं बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक का देश की सुरक्षा करने का फ़र्ज़ है आज ऐसे इस महान देश के राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी को कोटि कोटि नमन करते हैं आज हमारे देश की सरकार उनके चलाए हुए मार्ग पर चलकर राष्ट्र को आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए ये कार्य कर रही है इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज मनोज गर्गधर्मेन्द्र कोरी योगेश चौधरी जिला उपाध्यक्ष सुनील भाटी गजेंद्र महावीर सेवानदं शर्मा बबली नागर देवॉ भाटी कर्मवीर आर्य पंकज रावल पवन त्यागी सत्यपाल शर्मा गुरुदेव भाटी रिंकु भाटी अमित शर्मा राहुल पंडित पवन रावल महेश शर्मा रवि भधोरिया मनोज भाटी संजय भाटी विचित्र तोमर रजनी तोमर सुनील सोनक राजेश ठेकेदार विकाश चौधरी राज नागर जितेंद्र भाटी आदि सैकड़ों सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे और जगह जगह साफ़ सफ़ाई के कार्य करके स्वच्छता अभियान चलाया।

 2,501 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.