नोएडा खबर

खबर सच के साथ

केशव संवाद पत्रिका के आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश पत्रिका का विमोचन, प्रदेश के जलशक्ति मंत्री हुए शामिल

1 min read

-केशव की भूमि है आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश : जल शक्ति मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह
– केशव संवाद पत्रिका के विशेषांक आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश का हुआ विमोचन

नोएडा, 3 अक्टूबर।

प्रेरणा शोध संस्थान न्यास के तत्वावधान में प्रकाशित मासिक पत्रिका केशव संवाद के विशेषांक आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश का रविवार को भाऊराव देवरस सरस्वती विद्या मन्दिर नोएडा में विमोचन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. भगवती प्रकाश शर्मा, कुलपति गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा और मुख्य वक्ता के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री डॉ महेन्द्र सिंह जी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस दौरान अतिथियों द्वारा पत्रिका के सम्पादक मंडल का सम्मान भी किया गया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि द्वापर में एक केशव हुए और एक कल युग में, आज हम केशव संवाद पत्रिका के विशेषांक आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश का विमोचन कर रहे है। इसके नाम में भी केशव है। यह एक अतुलनीय संयोग ही तो है की द्वापर में केशव जब धरती पर आए तो उन्होंने उत्तर प्रदेश को ही चुना। जिस प्रदेश में इतने केशव हो तो वह प्रदेश आत्मनिर्भर कैसे नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि यह विज्ञान का युग है। इसके बाद भी हमारे ग्रँथों में जो लिखा है आज विज्ञान उस पर ही रिसर्च कर रहा है, और जब उनका रिजल्ट आता है तो वह वहीं होता है जो हमारें ग्रन्थों में लिखा है। यह केवल महज संयोग तो नहीं। जब वैज्ञानिकों ने पृथ्वी से सूर्य की दूरी की गणना की तो इसकी दूरी वहीं निकली जो तुलसीदास जी ने रामायण में लिखा है।

महेन्द्र सिंह जी ने आगे कहा कि आज उत्तर प्रदेश विकास के रथ पर सवाल हो कर आगे बढ़ रहा है। यह वहीं उत्तर प्रदेश है जहां भगवान राम और श्री कृष्ण का जन्म हुआ। हमारा प्रदेश आज से ही नहीं अनादिकाल से आत्मनिर्भर है।

वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. भगवती प्रकाश शर्मा जी ने कहा कि आत्मनिर्भर की दृष्टि से उत्तर प्रदेश सरकार की एक जिला एक उत्पादन योजना सराहनीय है।

उन्होंने कहा कि हमारे देश एक कृषि प्रधान देश है। इसके साथ ही सबसे युवा लोग हमारे ही देश में है। कृषि को हम कैसे आधुनिकता के साथ जोड़ सकते है, हमें इसके लिए काम करना चाहिए।

प्रेरणा शोध संस्थान न्यास के तहत प्रकाशित मासिक पत्रिका केशव संवाद के विशेषांक आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश इसी पर ही आधारित है। भगवती प्रकाश शर्मा जी ने कहा कि हमें उम्मीद है कि उत्तर प्रदेश में आत्मनिर्भर के तहत हो रहे प्रयास राज्य को नई ऊंचाई देगी, साथ ही लोगों को आत्मनिर्भर बनाएगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के संघचालक श्री सूर्यप्रकाश टोंक ने की। मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. भगवती प्रकाश शर्मा, कुलपति गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा, मुख्य वक्ता के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री डॉ महेन्द्र सिंह उपस्थित रहे। वहीं कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विमला बाथम और प्रेरणा शोध संस्थान न्यास की उपाध्यक्ष श्रीमती प्रीति दादू की गरिमामयी उपस्थिति रही।

सम्पादक मंडल हुआ सम्मान कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा पत्रिका के सम्पादक मंडल डॉ प्रदीप कुमार (असिस्टेंट प्रोफेसर, इतिहास विभाग, सत्यवती कॉलेज सांध्य दिल्ली विश्वविद्यालय), डॉ. अखिलेश मिश्र (एसोसिएट प्रोफेसर, विभागाध्यक्ष(अर्थशास्त्र) शम्भुदयाल पीजी कॉलेज, गाजियाबाद) डॉ. प्रियंका सिंह (असिस्टेंट प्रोफेसर, अर्थशास्त्र, शम्भुदयाल पीजी कॉलेज, गाजियाबाद), डॉ. नीलम कुमारी (विभागाध्यक्ष, अंग्रेजी विभाग, किसान पीजी कॉलेज, सिम्भावली, हापुड़) को सम्मानित किया गया।

 5,228 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.