नोएडा खबर

खबर सच के साथ

लखीमपुर खीरी में हुई घटना के बाद कांग्रेस नेताओं का नोएडा-ग्रेटर नोएडा मे धरना, प्रदर्शन और दी गिरफ्तारी

1 min read

गौतमबुद्धनगर/नोएडा, 4 अक्टूबर।

यूपी के लखीमपुर में केंद्रीय मंत्री के बेटे की गाड़ी से किसानों को कुचल कर मारने की घटना के बाद पूरी प्रदेश की राजनीति का पारा गर्म हो गया। इस घटना के बाद कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी व अन्य नेताओं को गिरफ्तार करने पर नोएडा व ग्रेटर नोएडा में कांग्रेस नेता भी धरना प्रदर्शन करने पहुंचे। नोएडा में कांग्रेस नेताओं ने गिरफ्तारी भी दी।

गौतमबुद्धनगर के जिलाग्ध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि लखीमपुर खीरी में भाजपा सरकार के केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और उसके उसके बेटे द्वारा किसानों की जिस तरह दर्दनाक मौत हुई है उक्त घटना के बाद किसानों के समर्थन में किसानों को सांत्वना देने के लिए राष्ट्रीय महासचिव ,प्रभारी उत्तर प्रदेश श्रीमति प्रियंका गांधी , उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू , सांसद दीपेंद्र हुड्डा, धीरज गुर्जर लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हुए लेकिन पुलिस ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए असंवैधानिक रूप से रात में गिरफ्तार करके सीतापुर पुलिस लाइन में भेज दिया ।
उनकी गिरफ्तारी के विरोध में आज जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना दिया सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं में सरकार के खिलाफ जबरदस्त रोष था। कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा उत्तर प्रदेश के अंदर जबसे योगी सरकार बनी है तबसे सरकार ने लोगों की कमर तोड़ने का काम किया। मनोज चौधरी ने कहा सरकार किसानों का नरसंहार कर पिछले 10 महीने से किसानों के चल रहे शांतिप्रिय आंदोलन को कुचलना चाहती है ।कांग्रेस पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता अपनी नेता प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में देश के अन्न दाताओ के साथ खड़ा हुआ है।
इस धरना प्रदर्शन में पूर्व जिला अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र नागर प्रदेश महासचिव सेवादल अशोक पंडित उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य देवेंद्र भाटी महिला कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष भगवती शर्मा सूशील शिशोदिया उदय नागर राधा रानी दिनेश शर्मा राम भरोसे शर्मा सेवादल जिला अध्यक्ष वसील अहमद राधा रानी राजेश वसु रितेश शर्मा शर्मा विकास गौरव यादव रवि राजेंद्र राजेश सतपाल भाटी निरंजन धारा राजेश सिंह प्रवीण शर्मा राजेंद्र सिंह गुलाब सिंह रविंदर आदि दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

नोएडा में भी प्रदर्शन के बाद गिरफ्तारी
नोयडा शहर अध्यक्ष शाहबुद्दीन एवं युवक काँग्रेस जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम नागर के नेतृत्व में काँग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उत्तरप्रदेश काँग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी व सांसद दीपेंद्र हुड्डा की लखीमपुर खीरी में अवैध गिरफ्तारी के खिलाफ आज भाजपा सरकार के खिलाफ सैक्टर 19 स्थित सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन किया तथा गिरफ्तारी दी। शहर अध्यक्ष शाहबुद्दीन ने गिरफ्तारी देते हुए कहा कि काँग्रेस के दोनों नेताओं को बिना शर्त रिहा किया जाए तथा किसानों को न्याय मिले। काँग्रेस नेताओं का किसानों के पीड़ित परिवार से मिलना कहाँ का अपराध हो गया है। योगी सरकार ने लोकतंत्र को खत्म करने का काम किया है जो काँग्रेस बर्दास्त नहीं करेगी। पुरुषोत्तम नागर ने कहा कि सरकार हिटलर साही नीति अपना कर किसान आंदोलन को खत्म करना चाहती है। प्रदेश महासचिव विदित चौधरी ने कहा कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के पुत्र द्वारा किसानों की हत्या सुनियोजित तरीके से की गई है। काँग्रेस मांग करती है कि हत्यारों को सज़ा मिले तथा किसान परिवारों को न्याय मिले।
आज के विरोध प्रदर्शन में शामिल पदाधिकारियों में प्रदेश महासचिव विदित चौधरी, शहाबुद्दीन, कृपाराम शर्मा, राजेन्द्र अवाना, अनिल यादव, मुकेश यादव, फिरे सिंह नागर, पुरषोत्तम नागर, पवन शर्मा, ललित अवाना, लियाकत चौधरी, रामकुमार तंवर, सतेंद्र शर्मा, राजन बिष्ठ, संजय तनेजा, एस एस राणा, चरण सिंह यादव, रामकुमार शर्मा, आरके प्रथम, सोविन्द्र अवाना, यतेन्द्र शर्मा, जितु शर्मा, दया शंकर पाण्डेय, विक्रम चौधरी, रिजवान चौधरी, सलोनीसोलंकी,ज्योतिपाल, मधुराज, अनुपम ओबेरॉय, जितेन्द्र अम्बावत, अभिषेक जैन, अशरफ, जावेद खान, फाजिल अली, जीसान चौधरी, सुशील, अरुण नागर, अली राजा, आसिफ मंसूरी, दिलशाद खान,नीरज अवाना, नवीन अवाना, आशिफ मंसूरी, अमित यादव, विपिन यादव, आदर्श सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

 6,460 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.