नोएडा खबर

खबर सच के साथ

कांग्रेस नेत्री पंखुड़ी पाठक की मौजूदगी में आर के प्रथम बने नोएडा कांग्रेस सेवादल के उपाध्यक्ष, सेक्टर 19 में हुआ जनसंवाद

1 min read

 

नोएडा, 10 अक्टूबर।

नोएडा सेक्टर 19 के सेक्टरवासियों के साथ आम बैठक में कांग्रेस नेत्री पंखुड़ी पाठक ने लोगो की समस्याएं सुनी जिसमें सेक्टर-वासियों द्वारा जल भराव व पेय जल के लिए स्वच्छ जल ना होना व नाले की समस्या को प्रमुखता से बताया गया।
पंखुड़ी पाठक ने आश्वासन देते कहा की कांग्रेस पार्टी सभी समस्याओं के समाधान के लिए हर सम्भव प्रयास करेगी।
पंखुड़ी पाठक ने कहा की यूपी में प्रियंका गांधी जी के निरंतर संघर्ष को देखकर भाजपा के होश उड़ गए हैं।जनता देख रही है कि यदि भाजपा के ख़िलाफ़ को हर पटल पर लड़ सकता है तो वह सिर्फ़ कांग्रेस पार्टी है जिसके कारण आज नोएडा में कांग्रेस का कारवाँ दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। हमारी उद्देश्य नॉएडा में हर बूथ पर कांग्रेस को मज़बूत करना है जिसके लिए हम लोग सेक्टर , गाँव व कॉलोनी में निरन्तर दौरे कर रहे हैं।
लोग आज भी नोएडा में कोविड के समय में हुई ऑक्सिजन और बेड की कमी को याद करते हैं जिसमें सरकार और जन प्रतिनिधि पूरी तरह फेल साबित हुए।
नॉएडा की जनता अब बदलाव के लिए मन बना चुकी है जिसका परिणाम आने वाले विधान सभा में देखने को मिलेगा। आर के प्रथम को कांग्रेस सेवादल का उपाध्यक्ष बनाया गया। इस मौक़े पर अनिल यादव, आरडबल्यूए अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण, अटल जी, वी.एस चौहान, राणा जी, रामकुमार शर्मा, पंत साहब व कांग्रेस पार्टी से अनिल यादव, सेवा दल अध्यक्ष अनुपम ओबेरोय, परमिंदर सिंह, दीपक कुमार उपस्थित रहे।

 8,391 total views,  2 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.