नोएडा खबर

खबर सच के साथ

श्रीराम मित्र मंडल की रामलीला में श्रीराम-जानकी विवाह की लीला का मंचन हुआ

1 min read

नोएडा, 10 अक्टूबर।
श्रीराम मित्र मण्डल द्वारा आयोजित रामलीला मंचन सेक्टर-62 के चौथे दिन मनोज गुप्ता जिलाध्यक्ष भाजपा, सुनील चौधरी वरिष्ठ सपा नेता, जय भगवान गोयल कार्यकारी अध्यक्ष यूनाइटेड हिन्दू फ्रंट, सुनील कुमार राष्ट्रीय महामंत्री हिन्दू महासभा,संजीव राणा प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश हिन्दू महासभा, द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर लीला का शुभारंभ किया। समिति के महासचिव मुन्ना कुमार शर्मा ने सभी अतिथियों व उपस्थितजनों का स्वागत किया। अध्यक्ष धर्मपाल गोयल ने सभी उपस्थितजनों का धन्यवाद ज्ञापन किया। प्रथम दृश्य में भगवान श्रीराम की बारात शोभा यात्रा बड़े धूम धाम से निकाली गयी। जय श्रीराम के नारों के उद्घोष से प्रारंभ हुई। कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा बारात का भव्य स्वागत किया गया । इसके उपरांत चार मंडपों में श्रीराम जानकी सहित चारों भाइयों का विधि विधान से विवाह संपन्न होता है। प्रभु श्रीराम और मां जानकी का विवाह संपन्न होता है। राम अयोध्या पहुंचते हैं। चारों ओर खुशियां मनाई जाती हैं। पूरी अयोध्या नगरी उल्लास में डूब जाती है चारों तरफ मंगल गीत गाये जाते हैं। इसके साथ ही चौथे दिन की लीला का समापन होता है। इस अवसर पर समिति के चेयरमैन उमाशंकर गर्ग ,मुख्य संरक्षक मनोज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र गर्ग, सह-कोषाध्यक्ष अनिल गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार गर्ग, सतनारायण गोयल, चौधरी रविन्द्र सिंह, तरुणराज, एस एम गुप्ता, पवन गोयल, आत्माराम अग्रवाल, मुकेश गोयल, मुकेश अग्रवाल, शांतनु मित्तल, मनीष गुप्ता, चन्द्रप्रकाश गौड़, गणेश जाटव जिला महामंत्री भाजपा,नीरज गुप्ता मुख्य अभियंता बुलंदशहर विकास प्राधिकरण, बजरंग लाल गुप्ता, प्रशांत त्यागी, राधाकृष्ण गर्ग, राहुल जैन,आर सी गुप्ता, सुशील गुप्ता, अनुज गुप्ता,हरीश वर्मा, ओमप्रकाश अग्रवाल, कुलदीप गुप्ता, वी पी गर्ग उद्योगपति, महेश जिंदल, दिनेश मित्तल, गुड्डू पटवारी, डॉ शशांक शेखर, पूनम सिन्हा, गौरव मेहरोत्रा, मनीष गोयल, अजीत चाहर, आर के उप्रेती,सुधीर पोरवाल, राजकुमार बंसल, गौरव चौधरी, संतोष त्रिपाठी, गौरव गोयल, मीना बाली, अर्जुन प्रजापति, सहित श्रीराम मित्र मंडल नोएडा रामलीला समिति के सदस्यगण व शहर के गणमान्य व्यक्ति उपस्तिथ रहे।
कल 11 अक्टूबर को राम वनवास, केवट संवाद, दशरथ मरण, भरत मिलाप की लीला का मंचन किया जायेगा।

 5,195 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.