यूपी जोड़ो अभियान में आप मे शामिल हुए कई नेता
1 min read
नोएडा, 3 जुलाई। उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी से जुड़ने का लोगों का सिलसिला तेजी से बढ़ रहा है। आम आदमी पार्टी के दिल्ली के केजरीवाल माडल की लोकप्रियता और उसके प्रति लोगों का विश्वास दिन प्रतिदिन उत्तर प्रदेश में भी बढ़ता जा रहा है।
शनिवार को आम आदमी पार्टी गौतमबुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र जादौन ने अति पिछड़ा वर्ग वेलफेयर एसोसिएशन के संस्थापक सदस्यों में नितिन प्रजापति एवं उनके सभी संस्थापक सदस्य साथी विनोद कुमार प्रजापति, सुरेश चंद प्रजापति, ओमवीर सिंह प्रजापति, धर्मेश कुमार प्रजापति और उमेश यादव को आम आदमी पार्टी में शामिल कराया।
जिला महासचिव व पार्टी प्रवक्ता संजीव निगम ने बताया कि यू पी जोड़ो अभियान के तहत आम आदमी पार्टी का परिवार निरंतर बढ़ रहा है और अब नितिन प्रजापति एवं उनके सभी साथी गौतम बुद्ध नगर जिले में आम आदमी पार्टी को मजबूत बनाने का कार्य करेंगे।
1,079 total views, 2 views today