नोएडा खबर

खबर सच के साथ

गौतमबुद्ध नगर : आप ने विशेष सफाई अभियान से दिया स्वच्छता व जिम्मेदारी का संदेश

1 min read

नोएडा, 30 नवंबर।
डॉ. बी. आर. अम्बेडकर पार्क, सेक्टर 37, नोएडा में शनिवार को विशेष सफाई अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सार्थक रूप दिया। कार्यक्रम का नेतृत्व आम आदमी पार्टी गौतमबुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष राकेश अवाना ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. बी. आर. अम्बेडकर की प्रतिमा की सफाई और माल्यार्पण से हुई। इसके बाद पार्क और आसपास के क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया गया। जिलाध्यक्ष राकेश अवाना ने कहा यह अभियान केवल सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज और पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। डॉ. अम्बेडकर जी के आदर्श हमें समाज को स्वच्छ, सुंदर और सशक्त बनाने की प्रेरणा देते हैं। स्वच्छता हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा बनना चाहिए।

इस अभियान में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। पश्चिम प्रांत उपाध्यक्ष दिशा चैम्बर, जिला महासचिव कैलाश शर्मा, जिला संगठन मंत्री प्रशांत रावत, जिला उपाध्यक्ष मनोज यादव, जिला उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता, जिला सचिव प्रवीन धिमान, जिला सचिव जयकिशन जायसवाल, जिला सचिव प्रदीप सुनैया, करण मास्टर, विजयपाल यादव, करण कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

 33,760 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.