नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा : भाजपा के चुनाव अधिकारी की घोषणा, 50 प्रतिशत बूथ कमेटी वाले मंडलों में ही होंगे चुनाव, अन्य पर स्थायी समिति

1 min read

नोएडा, 1 दिसम्बर।

भाजपा में चल रहे चुनाव पर्व को लेकर रविवार को महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में पुर्व सांसद एवं नोएडा चुनाव अधिकारी विनोद सोनकर, प्रदेश सह चुनाव अधिकारी एवं क्षेत्रीय चुनाव पर्यवेक्षक अनिल चौधरी, लोक सभा सांसद डॉ महेश शर्मा रहे।

आज की बैठक में चल रहे मंडल चुनाव और बूथ की समितियों पर चर्चा हुई। चुनाव अधिकारी ने यह साफ़ कर दिया कि उन्ही मंडल में चुनाव प्रक्रिया होगी जहां 50% बूथ समितियां बना गई होगी, जिन मंडलों में यह नहीं हुआ उस मंडल में चुनाव नहीं कराया जाएगा और एक स्थाई समिति बना दी जाएगी। बाद में जब जिलाध्यक्ष की घोषणा हो जाएगी उसके बाद उस मंडल में चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी।
मंडल अध्यक्ष के चुनाव के लिए कार्यकर्ता को कम से कम 2 बार सक्रिय सदस्य होना जरूरी है और 45 वर्ष से कम उम्र होनी चाइए। मंडल के पदाधिकारी के लिए भी सक्रिय सदस्य होना अनिवार्य है। महिलाओं कार्यकर्ताओं पर ये लागू नहीं होगा और हर मंडल की टीम में कम से कम 3 महिला की भागीदारी होनी चाहिए।
हर मंडल से मंडल चुनाव अधिकारी एक प्रस्ताव मंडल द्वारा लिखित रूप से जिला चुनाव अधिकारी को देगा जिसमें चुनाव प्रक्रिया के लिए स्थान और समय की सूचना मंडल चुनाव अधिकारी के द्वारा कम से कम 3 दिन पूर्व जिले को दी जाएगी।

सांसद डॉ महेश शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं की तारीफ़ कड़ी और कहा की नोएडा की टीम पूरी मेहनत से हर मंडल की एक अच्छी कार्यकारिणी चुनेगी। आज की बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने की और सभी चुनाव अधिकारियों को ये विश्वास दिलाया कि सारी चुनावी प्रक्रिया सही तरीके और प्रदेश द्वारा जारी किए निर्देशों के अनुसार ही होगी।

बैठक में सभी मंडलों से चुनाव अधिकारी, शक्ति केंद्र चुनाव अधिकारी, जिला कार्यकारिणी के साथ जिला पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

 40,163 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.