नोएडा स्टेडियम में 7 दिसम्बर से 15 दिसम्बर तक श्रीराम कथा महोत्सव का होगा आयोजन
1 min readनोएडा, 3 दिसम्बर।
आगामी 7 दिसंबर से 15 दिसम्बर तक नोएडा स्टेडियम के राम लीला मैदान मे होने वाली राम कथा का गुणगान आचार्य श्री महेंद्र जी महाराज जी की मधुर वाणी से प्रारंभ होगा। मंगलवार को भूमि पूजन किया गया। यह आयोजन श्री रामा कृष्णा धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट नोएडा द्वारा किया जा रहा है।
सभी राम भक्तों द्वारा सामूहिक दिव्य श्री राम कथा महोत्सव का भूमि पूजन मंत्र उच्चारणों के साथ पूर्ण किया गया। मुख्य संचालक राहुल शर्मा ने बताया कि 7 दिसंबर को सुबह 10:00 बजे बाबा कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी और शाम को 4:00 बजे सुंदरकांड का पाठ होगा 8 दिसंबर को शाम 3:00 बजे से 6:30 बजे तक श्री राम कथा का आयोजन होगा यह राम कथा 14 दिसंबर तक चलेगी उसके बाद 15 दिसंबर को सुबह 10:00 पूर्णाहुति और दोपहर 1:00 बजे भंडारा होगा।
जिसमें प्रबंधकारिणी समिति के मुख्य प्रबंधक राहुल शर्मा , कार्यसमिति सदस्य कार्तिकेय शर्मा, दीपक सिंह मेहरा, चंचल सिंह, लता भट्ट मीडिया प्रभारी गोपाल गुप्ता और गौरव सिंह मेहरा उपस्थित रहे।
34,062 total views, 2 views today